ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विदेशी कोच की तकनीक से मिलेगा टीम को फायदा : मैरीकाम

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Feb 2010, IST

विदेशी कोच की तकनीक से मिलेगा टीम को फायदा : मैरीकाम

नई दिल्ली। चार बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकाम मानती है कि भारत की महिला मुक्केबाज टीम को विदेशी कोच की तकनीक निश्चित रूप से फायदा मिलेगा और इससे ओलंपिक समेत विभिन्न चैम्पियनशिप में देश की पदक की संभावनायें भी प्रबल हो जायेंगी।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) महिला मुक्केबाजों को ब़ढया से ब़ढया ट्रेनिंग और नयी तकनीकों से रूबरू कराने के लिये विदेशी कोच लाने की योजना बना रहा है। आईबीएफ के महासचिव कर्नल पीके मुरली राजा ने बीजिंग में एआईबीए की ‘रैफरी एंड जज कमिशन’ बैठक के दौरान रूस के वासिले फिलिमोनोव से बातचीत भी की और अगले महीने महिलाआें को ट्रेनिंग देने के लिये आमंत्रित किया है।

इस राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित मैरीकाम ने एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल किये जाने पर खुशी व्यक्त की और इस कदम की सराहना की।

विदेशी कोच के बारे में पूछे जाने पर मैरीकाम ने कहा कि हमारे पास भारतीय कोच अनूप कुमार और अन्य कोच भी ब़ढया हैं। लेकिन अगर हमें रूस का कोई कोच मिलेगा तो निश्चित रूप से महिला मुक्केबाजों को इसका काफी फायदा मिलेगा।

मैरीकाम ने कहा कि विदेशी और भारतीय तकनीक के मिश्रण से भारतीय मुक्केबाजों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के ग्राफ में ब़ढोतरी होगी।

इस महिला मुक्केबाज ने कहा कि विदेशी कोच नयी तकनीक से हमारी काफी मदद करेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी के स्टाइल में काफी बदलाव आ गया है और उनसे हमें नयी तकनीक के बारे में भी पता चलेगा। मुझे हालांकि यह भी लगता है कि विदेशी और भारतीय तकनीक का मिश्रण हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दिलायेगा। मैरीकाम ने एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजी को जगह दी गयी और अब एशियाई खेलों में। भारतीय ल़डकियां इससे काफी खुश हैं और सभी पहली बार १२ से २७ नवंबर तक इन खेलों में भाग लेने के लिये काफी उत्साहित हैं।

भारतीय मुक्केबाज मई में कजाखस्तान में एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत करेंगी। इसके बाद सितंबर में बारबाडोस में विश्व चैम्पियनशिप होगी।

मैरीकाम ने कहा कि लेकिन हम खुश हैं कि अब हमारे देश की महिला मुक्केबाज ओलंपिक के अलावा एशियाई खेलों में भाग लेकर पदकों की संख्या में इजाफा कर सकेंगी। हमारा प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा सराहनीय रहा है।

आपकी राय