ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विजेंदर एआईबीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Feb 2010, IST

विजेंदर एआईबीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

नई दिल्ली। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी विजेंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की जारी रैंकिंग के मिडिलवेट वर्ग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। विजेंदर ने इस महीने चीन में चैंपियन आफ चैम्पियंस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था और उनके २५१३ अंक हैं। इस भारतीय के बाद ओलंपिक रजत पदक विजेता एमिलियो कोरिया बायेक्स हैं, जो कलाई की चोट के कारण बाहर हैं।

बायेक्स केक २३०० अंक हैं और तीसरे नंबर पर उज्बेकिस्तान के अबोस अतोव (१८७५) हैं, जिससे विजेंदर पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार गये थे। अन्य भारतीयों में एशियाई रजत पदक विजेता टीननाआें सिंह दो पायदान की उछाल के साथ लाइटवेट (४८ किग्रा) वर्ग में १४०० अंक से छठे स्थान पर पहुंच गये हैं।

वहीं मणिपुर के ही सुरंजय सिंह ने भी दो पायदान की ब़ढत हासिल कर फ्लाईवेट (५१ किग्रा) में १६वां स्थान प्राप्त किया। एशियाई चैंपियनशिप में और पिछले साल प्रेसिडेंट्‌स कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुरंजय के ८०० अंक हैं। चोटों से जूझ रहे जितेंदर कुमार ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, वह बैंथमवेट (५४ किग्रा) वर्ग में चार पायदान के नुकसान से ७५३ अंक से १८वें स्थान पर पहुंच गये।

तीन बार के ओलंपियन और २००६ के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी अखिल कुमार फेदरवेट (५७ किग्रा) में ९०० अंक से १०वें स्थान पर बरकरार हैं। एशियाई चैमिपयनशिप के रजत पदक विजेता जय भगवान (६० किग्रा) तीन पायदान के सुधार से ६७५ अंक से २३वें नंबर पर हैं। ओलंपियन दिनेश कुमार एक पायदान की गिरावट से लाइट हेवीवेट (८१ किग्रा) वर्ग में १४१३ अंक से सातवें स्थान पर पहुंचे। चैंपियन आफ चैंपियंस में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। एआईबीए की अगली अधिकारिक विश्व रैंकिंग अप्रैल में अजरबेजान के बाकू में होने वाली युवा विश्व चैंपियनशिप के अंत में जारी होगी।

आपकी राय