ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

क्रिकेट ओलंपिक के संभावित खेलों में शामिल

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

क्रिकेट ओलंपिक के संभावित खेलों में शामिल

वैंकूवर। क्रिकेट के ओलंपिक खेलों में शामिल होने का मार्ग आज प्रशस्त हो गया जब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आईसीसी को मान्यता दे दी। आईओसी ने आज यहां हुई बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को मान्यता दे दी।

आईओसी के संचार निदेशक मार्क एडम्स ने शीतकालीन ओलंपिक से पहले हुई इस बैठक में कहा कि हमने इसे मान्यता दे दी है यानी अब ये आईओसी के टूर्नामेंटों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे इनके ओलंपिक खेल बनने की दिशा में पहला कदम माना जा सकता है।

आईओसी के आज के फैसले के बाद क्रिकेट खासकर टी२० क्रिकेट २०२० के ओलंपिक खेलों में शामिल होने की दावेदारी कर सकता है। आईसीसी ने हालांकि अभी तक नहीं कहा है कि वह किसी प्रारूप के लिये दावा करेगी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की दिशा में पहला कदम बताया।

लोर्गट ने कहा कि हमें बहुत फख्र और खुशी है कि आईओसी ने हमें मान्यता दी है। यह ओलंपिक का हिस्सा बनने की प्रक्रिया में पहला कदम है। क्रिकेट को ओलंपिक खेल का दर्जा २००७ में मिला। एडम गिलक्रिस्ट, स्टीव वा, स्टीफन फ्लेमिंग, कुमार संगकारा, सौरव गांगुली और वीवीएसलक्ष्मण जैसे खिल़ाडी ओलंपिक में २०२० क्रिकेट को शामिल करने की वकालत कर चुके हैं।

आपकी राय