ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सचिन के साथ गा सकती हैं लता

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

सचिन के साथ गा सकती हैं लता

नई दिल्ली। आशा भोसले तो सचिन तेंदुलकर के साथ गाने की इच्छा जता ही चुकी हैं और अब सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा है कि यदि सचिन राजी हो तो उन्हें इस चैम्पियन बल्लेबाज के साथ गाने में बहुत खुशी होगी।

स्टेज शो को अलविदा कह चुकी लता ने संवाददाताआें से बातचीत में कहा कि यदि कोई इस बारे में पहल करेगा या सचिन कभी मुझे कहेगा तो मैं उसके साथ जरूर गाऊंगी। इसके लिये सही मौका और सही मंच होना चाहिये। इससे पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ गा चुकी आशा ने कहा था कि उनकी ख्वाहिश तेंदुलकर के साथ गाने की है और इसके लिये वह उन्हें न्यौता देंगी। सचिन के पिता और मराठी उपन्यासकार रमेश तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर सचिन का नाम रखा था। आशा ने कहा था कि सचिन इतना व्यस्त है कि उसे क्रिकेट के अलावा किसी चीज के लिये फुर्सत नहीं है।

मैं उसे एक दिन घर पर खाने पर बुलाकर इस बारे में बात जरूर करूंगी। उसके साथ गाने में ब़डा मजा आयेगा। लता ने कहा कि उन्हें लगता है कि सचिन को संगीत की बहुत अच्छी समझ है और वह विभिन्न तरह का संगीत सुनता है। लता ने कहा कि मैंने हमेशा देखा है कि जब वह क्रिकेट नहीं खेल रहा होता है तो उसके कान में वाकमैन का ईयर फोन लगा होता है। वह संगीत का बहुत शौकीन है। अंजलि और वह मेरे कार्यक्रमों में भी आया करते थे और वह ब़डी लगन से सुनता था। तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कोई वाद्‌य यंत्र बजाना सीखना चाहते थे और गिटार उन्हें बेहद पसंद है।

आपकी राय