ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बारिश ने विंडीज की उम्मीदों को धोया

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

बारिश ने विंडीज की उम्मीदों को धोया

सिडनी। वर्षा नेवेस्ट इंडीज की आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में आज जीत दर्ज करने की उम्मीदों को धो डाला। वेस्टइंडीज ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया को४९५ ओवर में २२५ रन पर ढेर कर दिया था। उसके पास यह मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन वर्षा के कारण यह मैच रद्‌द हो गया और आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में २० को ब़ढत बरकरार रखीं।

वेस्टइंडीज की पारी में मात्र पांच गेंदें फैंकी गयी थी कि वर्षा ने मैच में बाधा डाल दी। मैच जब शुरू हुआ तो वेस्टइंडीज के लिए संशोधित लक्ष्य २४ ओवर में १५१ रन कर दिया गया, लेकिन एक गेंद फेंके जाने के बाद ही फिर वर्षा आ गयी और अंतत: मैच रद्‌द कर देना प़डा। इस एक ओवर मे ंवेस्टइंडीज के खाते में चार बाई और दो वाइड से छह रन आये। कप्तान क्रिस गायले और ट्रेविस डाउलिन का खाता नहीं खुला।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रवि रामपाल ने ६१ रन पर चार विकेट, ड्‌वेन स्मिथ ने ४५ रन पर तीन विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर डाला। आस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक ४६ रन माइकल क्लार्क ने बनाये। माइक हुसै ने ४४ जेम्स होप्स ने ३० और कप्तान रिकी पोंटिंग ने २२ रन का योगदान दिया।

आपकी राय