ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

गेंदबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया : कर्स्टन

Swatantra Vaartha  Mon, 15 Feb 2010, IST

गेंदबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया : कर्स्टन

कोलकाता। भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले जहीर खान और हरभजन सिंह के प्रदर्शन की तारीफ की जिन्होंने मैच का पासा पलटकर भारत का पल़डा भारी कर दिया। कर्स्टन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो चाय के समय तक हम परेशानी में थे। हम थ़ोडे चिंतित थे, लेकिन मैच का रुख बदलने का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने गजब का जज्बा दिखाया। इस श्रृंखला में गेंदबाजों ने सचमुच ब़ढया गेंदबाजी की है और वे जिस इनाम के हकदार थे, वह उन्हें नहीं मिला।

उन्होंने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे अपनी रणनीति पर डटे रहे और उन्होंने अच्छा प्रयास किया। आप जानते ही हो कि जब आप चार गेंदबाजों को लेकर उतरते हो तो गेंदबाजों पर काफी अतिरिक्त भार ब़ढ जाता है। जहीर और हरभजन ने तीनतीन विकेट अपने नाम कर दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर नौ विकेट २६६ रन कर दिया, जबकि पहले दो सत्र में मेहमान टीम ने हाशिम अमला (११४) व एलविरो पीटरसन (१००) की बदौलत दबदबा बनाया हुआ था।

भारतीय टीम ने चाय के सत्र के बाद महज ३२ रन के अंदर सात विकेट अपने नाम किये और खराब रोशनी के कारण दिन का खेल रोक दिया गया। कर्स्टन ने कहा कि जहीर हमारे आक्रमण की अगुवाई कर रहा है। भारतीय टीम में गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं, इसलिये पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। हम टेस्ट में २० विकेट हासिल करने के लिये खुद को तैयार कर रहे हैं और वे अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की भी तारीफ की, जो पहले स्पैल के बाद लय में आ गये। हालांकि वह एक विकेट हासिल कर पाये।

कर्स्टन ने कहा, ‘यह शानदार स्पैल था और बहुत अहम भी। विकेट हासिल करने के अलावा उसने वह लय भी हासिल कर दी, जिसे चाय के बाद हम सचमुच चाहते थे। वह असधारण रूप से प्रतिभाशाली गेंदबाज है और फार्म में वापसी कर रहा है। भारतीय कोच ने आफ स्पिनर हरभजन की भी प्रशंसा की, जिन्होंने जहीर के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह मैच का रुख पलटने में भी अहम रहे। उन्होंने २३ ओवर में ६३ रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

आपकी राय