बोल्ट ने मीट रिकार्ड के साथ सत्र की शुरूआत की
किंगस्टन। तिहरे विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन जमैका के यूसैन बोल्ट ने अपने नए सत्र की शुरुआत ४०० मीटर दौड में मीट रिकार्ड के साथ की है। फर्राटा धावक बोल्ट ने कैंपरडाउन क्लासिक में ४०० मीटर की द़ौड ४५८६ सेकेंड के साथ पूरी कर मीट रिकार्ड बनाया। द़ौड के बाद बोल्ट ने संवाददाताआें से कहा कि मैं यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ आया था।
हालांकि मैं यहां अपनी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन कुल मिलाकर के मेरे लिए यह अच्छी द़ौड रही।
बोल्ट ने कहा कि मेरे कोच ने मुझसे कहा कहा था कि पहले २०० मीटर मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ दौडूं और मैंने ऐसा ही किया। सौ मीटर और २०० मीटर के विश्व रिकार्डधारी बोल्ट ने ४०० मीटर द़ौड में अपने अभ्यास की रणनीति के तहत हिस्सा लिया था। शनिवार को हुई इस स्पर्द्धा में बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया और चौथे लेन से द़ौडते हुए उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छ़ोड दिया।
बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स ने पिछले सप्ताह संवाददाताआें से कहा था कि वह बोल्ट की तैयारियों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि बोल्ट की ट्रेनिंग अच्छी चल रही है और इस साल भी वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
बोल्ट ने साथ ही भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के बारे में कहा कि इस बारे में फैसला मेरे कोच करेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्स इस बारे में कोई फैसला करेंगे कि मुझे क्या करना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए मुझो काफी सोचना है। मुझे तो ये भी पता नहीं है कि इस बार मेरी पहली १०० मीटर की रेस कहां होगी।
गौरतलब है कि बोल्ट का इस वर्ष अभीतक घोषित एकमात्र स्पर्द्धा १२ जून को न्यू डायमंड लीग सर्किट है जहां वह १०० मीटर की दौड में भाग लेंगे। बोल्ट ने कहा कि मैंने अगले सप्ताह यूनिवर्सिटी आफ वेस्टइंडीज में होने वाली द़ौड से खुद को अलग कर लिया है क्योंकि वहां कुछ प्रायोजन विवाद है। इसलिए मैंने यहां के ४०० मीटर द़ौड में हिस्सा लिया, क्योंकि मुझे पता था कि इसके बाद मैं इस सत्र में किसी अन्य ४०० मीटर की द़ौड में हिस्सा शायह ही ले पाऊं। उल्लेखनीय है कि ४०० मीटर द़ौड के विश्व रिकार्डधारी माइकल जानसन समेत कई अन्य धावकों का मानना है कि बोल्ट ४०० मीटर का विश्वरिकार्ड त़ोड सकते हैं, लेकिन बोल्ट का कहना है कि इस द़ौड में हिस्सा लेने के बारे में फैसला भी मेरे कोच ही करेंगे। बोल्ट ने कहा कि इस बारे में भी फैसला मेरे कोच ही करेंगे और मेरे कोच मिल्स का कहना है कि इसके लिए मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।
