ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ स्टेडियम तक जाएंगे हॉकी खिल़ाडी

Swatantra Vaartha  Mon, 15 Feb 2010, IST

सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ स्टेडियम तक जाएंगे हॉकी खिल़ाडी

नई दिल्ली। इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप हाकी में भाग ले रहे खिला़डयों को क़डी सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी और उन्हें स्टेडियम तक ले जाने वाली बसों में सशस्त्र पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। टीमें होटल ली मेरेडियन में ठहरेंगी और यहां से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक उनकी बसों के साथ पुलिस एस्कार्ट होगा।

विश्व कप हाकी २८ फरवरी से १३ मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, जर्मनी, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कुल १२ देश भाग लेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह ब़डी प्रतियोगिता है। हमने इसके लिये सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया हैं। खिला़डयों को जो बसें स्टेडियम तक ले जाएंगी उनमें तीन से पांच सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बस के आगे और पीछे भी पुलिस की गा़डयां चलेंगी।

अधिकारी से जब पूछा गया कि पुणे विस्फोट के कारण क्या पुलिस अधिक सतर्क हो गयी है, उन्होंने कहा कि किसी को सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण हम हमेशा सतर्क रहते हैं और टीमों को क़डी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जाएगी। किसी आतंकी हमले से बचने के लिये इस प्रतियोगिता से ज़ुडी सुरक्षा एजेंसियों ने आज मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम पर आज सुरक्षा अभ्यास भी किया।

शहर की पुलिस इस विश्व कप को अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये ‘ड्रेस रिहर्सल’ के तौर पर ले रही है। अधिकारी ने बताया कि विश्व कप के दौरान दर्शकों की आवाजाही पर ध्यान रखने के लिये ध्यान चंद स्टेडियम के अंदर और आसपास १०० से अधिक सीसीटीवी लगाये जाएंगे।

आपकी राय