क्रिकेट क्लब विजयी
हैदराबाद। दिनेश छाज़ेड की आतिशी पारी की बदौलत छाज़ेड क्रिकेट क्लब ने श्री सिवांची जैन संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित सिवांची जैन प्रीमियर लीग में जैन इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। जैन इंडियंस ने लाल बहादुर स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवरों में तीन विकेट खोकर १५७ रन बनाए। जवाब में छाज़ेड क्रिकेट क्लब ने दिनेश के ३२ गेंंदों में धुआंधार ४४ रन की मदद से १९४ ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
वहीं एक अन्य मैच में पीराटेस एकादश ने जेकेफाइट्र्स को नौ विकेट से हराया। जेके फाइट्र्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर १३० रन बनाए। जवाब में पीराटेस एकादश ने एक विकेट खोकर १४ ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इनकी ओर से श्रेनिक ने ४५ गेंंदों में ८१ रन बनाए।
