ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सानिया को फिर परेशान कर रही है कलाई की चोट

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Feb 2010, IST

सानिया को फिर परेशान कर रही है कलाई की चोट

दुबई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज खुलासा किया कि उनके कैरियर के लिये खतरा बनी कलाई की चोट उन्हें फिर से परेशान कर रही है जिससे उनकी फार्म में वापसी की कोशिशों को करारा झटका लगा है। दुबई ओपन के पहले दौर में स्पेन की अनाबेल मेडिना गारिगेज से हारने वाली सानिया ने कहा कि अब उनकी मुख्य चिंता चोट है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि आप अच्छे और बुरे दौर से गुजरते हो और हम खिला़डयों को इससे निबटना होता है। यह काम पर आपके अच्छे दिन और बुरे दिन की तरह है लेकिन अभी मेरे लिये यह सबसे ब़डी चिंता नहीं है। मेरी मुख्य चिंता मेरी कलाई है जिसका मुझे हल ढूंढना होगा।

इस २३ वर्षीय खिल़ाडी ने कहा कि जब मैं फोरहैंड लगाने की कोशिश करती हूं, तो तब मुझे दिक्कत होती है। जब मैं क्रासकोर्ट बैकहैंड लगाने का प्रयास करती हूं तो तब भी मुझे परेशानी हो रही है। पिछले हफ्ते पटाया ओपन के पहले राउंड में बाहर होने वाली सानियाका अब कुआलालम्पुर में अगले सप्ताह से शुरू होने वाले मलेशियाई ओपन में खेलना संदिग्ध है। पटाया ओपन में पहले दौर में बाहर होने से सानिया डब्ल्यूटीए रैंकिंग में १८ पायदान फिसलकर ७७वें स्थान पर पहुंच गयी।

अपनी चोट के बारे में सानिया ने कहा कि इस तरह की चोट के साथ खेलना मुश्किल होता है। आपको मानसिक रूप से भी जूझना प़डता है क्योंकि आपके दिमाग में यह बात होती है कि कलाई की चोट फिर से उबर आयी है।

दो साल पहले कलाई की चोट का आपरेशन करवाने वाली सानिया ने कहा कि मैं मैच के दौरान सोच रही थी मैं आगे क्या करूंगी। क्या मैं मलेशिया में खेलूंगी। क्या स्वदेश लौटूंगी। क्या चिकित्सक से मिलना जरूरी हो गया है। तब ये सब बातें मेरे दिमाग में घूम रही थी।

आपकी राय