भारत में सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर
बेंगलूर। भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर संतुष्टि जताते हुये आज कहा कि वह अपना पूरा ध्यान एकदिवसीय और २०२० सीरीज को जीतने पर लगा रही हैं।
टीम की मैनेजर रे बार्कर ने हाल ही में पुणे में हुये बम विस्फोट को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हम टीम के सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम आगामी सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सुरक्षा का मसला उससे संबंधित प्रशासन देखेगा। कप्तान चार्लोटे एडवर्ड्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की १५ सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम कोच मार्क लेन के साथ कल शाम यहां पहुंची। टीम १९ फरवरी से शुरू हो रही सीरीज में पांच एक दिवसीय तथा तीन २०२० मैच खेलेगी।
एडवर्ड्र्स ने कहा कि हम अभी तक भारत के खिलाफ नहीं जीत पायें हैं इसलिये यह सीरीज हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है। हम एकदिवसीय और २०२० दोनों ही सीरीज जीतना चाहते हैं। भारतीय टीम काफी मजबूत है इसलिये यह सीरीज काफी कठिन होगी। इसके अतिरिक्त भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ भी है लेकिन हम चुनौतियों का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।
विश्व कप विजेता टीम की कप्तान एडवर्ड्र्स ने कहा कि भारत आने से पहले उनकी टीम ने १० दिन तक चले अभ्यास शिविर में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की दो महत्वपूर्ण खिल़ाडी क्लेयर टेलर और होली काल्विन नहीं खेल रही है। इन दोनों खिला़डयों ने एक दिवसीय और ें२०२० विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इनकी कमी हमें खल रही है। फिर भी हमारी टीम युवा खिला़डयों से भरी है,जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व कप टूर्नामेंट के ठीक पहले भारतीय टीम को एक दिवसीय तथा २० २० सीरीज में पहली बार हराना काफी महत्वपूर्ण होगा।
