ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत की उम्मीदों पर बादलों का काला साया

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

india-south africa test matchभारत की उम्मीदों पर बादलों का काला साया

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका के चोटी के तीन बल्लेबाजों को आउट करके ईडन गार्डन्स पर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में ब़डी जीत की तरफ तेजी से कदम ब़ढा रहे भारत का मिजाज मौसम ने बिग़ाड दिया, जिससे कारण आज स़ाढे तीन घंटे से अधिक का समय बर्बाद हुआ।

कल रात की बारिश से आउटफील्ड गीली होने के कारण चौथे दिन सुबह खेल ड़ेढ घंटा देरी से शुरू हुआ, इसके बाद खराब मौसम की वजह से चाय का विश्राम पहले लेना प़डा और फिर तीसरे सत्र में केवल एक ओवर ही फेंका जा सका। दिन भर में केवल ३४ ओवर का खेल हो पाया, जिसमें द अफ्रीका ने तीन विकेट पर ११५ रन बनाये। उसे पारी की हार से बचने के लिये अब भी २३२ रन की दरकार है। बेहतरीन फार्म में चल रहे हाशिम अमला ४९ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि एशवेल प्रिंस को अभी खाता खोलना है। भारतीय स्पिनरों अमित मिश्रा व हरभजन सिंह ने टर्न और उछाल लेती पिच का फायदा उठाकर ग्रीम स्मिथ (२०), एल्विरो पीटरसन (२१) व जैक्स कैलिस (२०) को पैवेलियन भेज दिया है, लेकिन अब सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा और भारत को श्रृंखला बराबर करने के लिये कल पांचवें दिन धूप खिली रहने की दुआ करनी होगी।

द अफ्रीका की टीम पहली पारी में २९६ रन पर सिमट गयी जिसके जवाब में भारत ने छह विकेट पर ६४३ रन बनाकर पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ३४७ रन से पिछ़डने के बाद सुबह जब बिना किसी नुकसान के छह रन से आगे खेलना शुरू किया तो उसके बल्लेबाजों विशेषकर स्मिथ ने सतर्कता दिखायी और तेज गेंदबाज जहीर खान के सामने किसी तरह का जोखिम नहीं उठाया।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जहीर के साथ दूसरे छोर से हरभजन सिंह को गेंद सौंपी, लेकिन इससे फायदा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मिश्रा को आक्रमण पर लगा दिया जिन्होंने पहली गेंद पर ही स्मिथ को आउट करके अपने साथी खिला़डयों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उंगली में चोट के बावजूद खेल रहे स्मिथ कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद जब लय में दिख रहे थे तब मिश्रा की गेंद को नहीं समझ पाये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। लंच तक द अफ्रीका ने केवल स्मिथ का ही विकेट गंवाया था, लेकिन हरभजन ने दूसरे सत्र के शुरू में पीटरसन को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलायी।

नागपुर में तीसरे विकेट के लिये ३४० रन की साझेदारी करने वाले कैलिस और अमला ने यहीं से तीसरे विकेट के लिये ५७ रन की साझेदारी की। हरभजन की गेंद पहली पारी में शतक ज़डने वाले पीटरसन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शार्ट लेग पर ख़डे बद्रीनाथ के पास गयी, जिन्होंने दूसरे प्रयास में कैच किया। हरभजन और मिश्रा को पिच से काफी टर्न व उछाल मिल रही थी। हरभजन को जल्द ही दूसरा विकेट थी मिल जाता, लेकिन अमला जब दस रन पर खेल रहे थे,तब मुरली विजय ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर उनका कैच छ़ोड दिया। इसके बाद रोशनी कम होने लगी,लेकिन खेल चलता रहा। काले बादलों से घिरे आकाश तले मिश्रा ने कैलिस को आउट करके अमला के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिये ५७ रन की साझेदारी त़ोडी। कैलिस तेज से टर्न लेती गेंद को रक्षात्मक तरीके से खेलने के लिये आगे ब़ढे लेकिन वह उनके बल्ले का किनारा लेकर धोनी के दस्तानों में समा गयी। कैलिस ने अपने २० रन के लिये ४७ गेंद खेली तथा तीन चौके लगाये। मिश्रा ने अभी तक १५ रन देकर दो, जबकि हरभजन ने ३१ रन देकर एक विकेट लिया है।

कैलिस के आउट होने के चार गेंद बाद ही अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गयी। दूसरे सत्र में केवल २० ओवर ही किये जा सके जिसमें भारत ने दो विकेट लिये जबकि द अफ्रीका ने ७२ रन बनाये। बारिश थमने के बाद आउटफील्ड सुखाने के लिये सुबह की तरह सुपर सोपर का इस्तेमाल भी किया, जिससे दोनों टीमों के खिल़ाडी फिर से मैदान पर उतरे। हरभजन ने इसके बाद एक ओवर भी किया, जिसकी पहली गेंद पर अमला ने प्वाइंट क्षेत्र से चौका जमाया लेकिन ओवर पूरा होते ही खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। अब कल मैच सुबह आठ बजकर ४५ मिनट पर शुरू होगा और दिन भर में कुल ९८ ओवर होंगे।

आपकी राय