ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दअफ्रीका को हराने के लिये ४०५० ओवर की जरूरत : कर्स्टन

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

दअफ्रीका को हराने के लिये ४०५० ओवर की जरूरत : कर्स्टन

कोलकाता। गैरी कर्स्टन मौसम को लेकर अब भी आशंकित हैं लेकिन भारतीय कोच को इसमें कोई संदेह नहीं कि यदि उन्हें कल दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन ४०५० ओवर मिल जाते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीकी टीम को आउट करके श्रृंखला बराबर करने में सफल रहेंगे। कर्स्टन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर ११५ रन हैं और वह २३२ रन से पीछे चल रहा है ऐसे में भारत का पल़डा भारी है लेकिन सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा, हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हमने उनके तीन विकेट ले लिये हैं और हमें अब केवल सात विकेट चाहिए। सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि हमें कितना समय मिलता है। कर्स्टन से जब पूछा गया कि उन्हें बाकी बचे सात विकेट लेने के लिये कितने ओवर चाहिए, उन्होंने कहा, आशा है कि हमें ४० या ५० ओवर की जरूरत प़डेगी लेकिन इस तरह के मौसम में यह बहुत मुश्किल है। भारतीय कोच ने हालांकि कहा कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की ऱीढ जाक कैलिस को आउट करना टीम के लिये ब़डी राहत की बात है। उन्होंने कहा, खराब रोशनी से पहले कैलिस को आउट करना अच्छा रहा।

कर्स्टन अपने दोनों स्पिनर के प्रदर्शन से खुश हैं और कहा कि कल जीत के लिये सभी गेंदबाज अपनी तरफ से भरसक कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित मिश्रा ने आज वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हरभजन सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया। ये दोनों जब अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तथा जहीर खान और इशांत शर्मा भी हमारे पास है तब हम वास्तव में अच्छी स्थिति में हैं। यह सब इस पर निर्भर करता है कि कल हमें कितने ओवर खेलने के लिये मिलते हैं।

कर्स्टन ने कहा कि कुल मिलाकर टीम ने अब तक इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब कल भी बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमारे लिये अब तक यह टेस्ट मैच अच्छा रहा है। हमने अच्छी क्रिकेट खेली। हमने वही किया जो हमें लगा कि जरूरी है। जैसे कि सभी जानते हैं हम अच्छी स्थिति में हैं और निश्चित तौर पर हम कम से कम समय में इसे जीतने की कोशिश करेंगे। कर्स्टन ने कहा कि पहला लक्ष्य हाशिम अमला को आउट करना होगा जो अभी ४९ रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, वह बहुत अच्छा खिल़ाडी है और इस श्रृंखला में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है तथा बेहतरीन फार्म में चल रहा है। हमें उसे जल्दी आउट करना होगा। हमें उसे आउट करके उन्हें दबाव में लाना होगा। नागपुर में पारी और छह रन से हार के बाद भारत ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया।

कर्स्टन ने कहा, वहां हमें बहुत निराशा हुई थी। हमने इस पर बात की और खिला़डयों ने कहा कि वे इसे सुलझा लेंगे। यहां काफी रोमांचक घटनाएं घटी। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय एक विकेट पर २१८ रन था और हमने एकदम से पासा पलट दिया। उन्होंने लक्ष्मण की भी तारीफ की जिन्होंने वापसी पर नाबाद शतक जमाया। कर्स्टन ने कहा कि वह बेज़ोड बल्लेबाज है। उनकी वापसी से टीम को बहुत मजबूती मिली। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं व वह क्या करने में सक्षम हैं।

आपकी राय