ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आतंकवादी धमकी में अगर दम है तो आईपीएल फिर दअफ्रीका में हो : वार्न

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

आतंकवादी धमकी में अगर दम है तो आईपीएल फिर दअफ्रीका में हो : वार्न

मेलबर्न। राजस्थान रायल्स के कप्तान और आस्ट्रेलिया के धुरंधर स्पिनर रहे शेन वार्न ने आंतकवादी समूहों की धमकी से क्रिकेटरों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर इन धमकियों में कोई दम है तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक फिर से दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की जानी चाहिए।

वार्न ने कहा कि इस धमकी ने मुझे दो बार सोचने के लिये मजबूर कर दिया है और यह दुनिया भर के खिला़डयों के लिये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा अगर इन धमकियों में जरा सी भी सच्चाई है, तो आईपीएल के आयोजकों को इस टूर्नामेंट को किसी अन्य स्थान कराने के बारे में सोचना चाहिये। हम पिछली बार भी ऐन मौके पर दक्षिण अफ्रीका गये थे। इस बार भी वहां जाकर खेल सकते हैं। आयोजकों को खिला़डयों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार जोखिम नहीं उठाना चाहिये। वार्न ने कहा कि मैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सुरक्षा विशेषज्ञ रेग डिकासन की सलाह का इंतजार कर रहा हूं। इसके बाद ही मैं भारत जाने या नहीं जाने पर फैसला कर सकूंगा। आस्ट्रेलिया के करीब बीस चोटी के क्रिकेटरों ने आईपीएल में खेलने के लिये करार कर रखा है। इसमें वार्न के अलावा शेन वाटसन एडम गिलक्रिस्ट्र मैथ्यू हैडन और एंड्रयू साइमंड्‌स आदि शामिल हैं।

हेराल्ड सन अखबार ने वार्न के हवाले से कहा कि हम वहां (भारत) होटल में ठहरेंगे और बस में यात्रा करेंगे, यह जोखिम भरा साबित हो सकता है और हमने श्रीलंका क्रिकेट टीम का लाहौर (पाकिस्तान) में हश्र देखा है जहां टीम पर आंतकवादियों ने हमला किया था। गौरतलब है कि भारत पर हमलों की धमकी देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थिति आंतकवादी गुट हुजी ने आईपीएल सहित विश्व कप हाकी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये यहां आने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिला़डयों को चेतावनी दी है। एशिया टाइम्स आनलाइन में पूर्व पाकिस्तानी कमांडो और अल कायदा की संचालन संस्था ३१३ नामक ब्रिगेड चलाने वाले इलियास कश्मीरी ने दावा किया है कि वह भारत में हमले जारी रखेगा और उसने भारत आने वाले दुनिया भर के खिला़डयों को धमकी दी है कि अगर वे भारत के दौरे पर आते हैं तो उनको इसका परिणाम भुगतना होगा।

आपकी राय