शरत व पालौमी राष्ट्रमंडल खेलों के संभावितों में
नई दिल्ली। ओलंपियन अचिंता शरत कमल और राष्ट्रीय महिला चैंपियन पालौमी घटक को तीन से १४ अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के २४ कोर संभावित खिला़डयों की सूची में शामिल हैं। राष्ट्रीय चयन समिति ने गुवाहाटी में हुई राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान १२ पुरूष और इतने ही महिला खिला़डयों का चयन किया।
उन्होंने २० पुरूष और १७ महिला खिला़डयों की शुरुआती सूची में से इन्हें चुना। पुरुषों की सूची में विश्व के ७३वें नंबर के अचिंता के अलावा पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सुभाजीत साहा और युवा सौम्यजीत घोष शामिल हैं। महिला वर्ग में ओलंपियन नेहा अग्रवाल और राष्ट्रीय चैम्पियन के शामिनी सूची में चुने गये हैं। टेबल टेनिस के मुख्य साई कोच भवानी मुखर्जी ने कहा कि हमने हाल के प्रदर्शन को देखते हुए संभावितों का चयन किया है।
अब २४ सदस्यीय मजबूत टीम से को १६, १२ और १० तक छांटा जायेगा। राष्ट्रमंडल से पहले प्रत्येक वर्ग से पांच खिल़ाडी होंगे। खिल़ाडी : पुरुष : अचिंता शरत कमल, सुभाजित साहा, सौरव चक्रवर्ती, एअमल राज, सानिल शेट्टी, सौम्यदीप राय, जुबिन कुमार, देवेश कारिया, सौम्यजीत घोष, आरअभिषेक, हरमीत देसाई, जी साथिया।
महिला : पालौमी घटक, के शामिनी, मौउमा दास, नेहा अग्रवाल, मधुरिका पटकर, दिव्या देशपांडे, सौमी मंडल, पूजा सहाश्रुब्धे, अंकिता दास, एवी निवेदिता, ममता प्रभु, मलिका भटनागर, पराजकता तिरपाले।
