ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विश्व कप सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करेंगे आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

विश्व कप सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करेंगे आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड

मेलबर्न। विदेशी टीमों के लिये जारी की गयी आतंकी धमकी के मद्देनजर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया इस महीने के आखिर में भारत में होने वाले विश्व कप हाकी टूर्नामेंट के लिये की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा करेंगे। हुजी प्रमुख और अल कायदा कमांडर इलियास कश्मीरी ने भारत दौरे पर आने वाली विदेशी टीमों को क़डी चेतावनी दी है जिसके बाद भारत में खिला़डयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी जाने लगी है।

हांगकांग स्थित समाचार वेबसाइट को भेजे ई मेल में कश्मीरी ने विश्व कप हाकी, इंडियन प्रीमियर लीग और तीन से १४ अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी खिला़डयों पर संभावित हमले की धमकी दी।

न्यूजीलैंड की टीम को पर्थ से २२ फरवरी को भारत के लिये रवाना होना था, लेकिन हाकी न्यूजीलैंड की मुख्य कार्यकारी हिलेरी पूल ने कहा कि २८ फरवरी से १३ मार्च तक नयी दिल्ली में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिये सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा किये जाने तक टीम रवाना नहीं होगी। पूल ने न्यूजीलैंड हेरल्ड से कहा कि हाकी न्यूजीलैंड की अब भी चाहता है कि उसकी टीम विश्व कप हाकी में भाग ले लेकिन टीम को आगामी नोटिस तक पर्थ में रोकने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम इस स्थिति पर शुरू से ही निगरानी रखे हुए हैं, लेकिन पिछले २४ घंटों में घटी घटनाआें के कारण हमें स्थिति का फिर से आकलन करना प़ड रहा है।हाकी आस्ट्रेलिया (एचए) ने कहा कि वह धमकी से अवगत है, लेकिन फिलहाल टीम के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। एचए के मुख्य कार्यकारी मार्क एंडरसन ने बयान में कहा कि जब तक हमें आगे कोई सलाह नहीं मिलती तब तक हमारी योजना में कोई बदलाव नहीं होगा। दोनों देशों की सरकारों ने साफ किया है कि उनके लिये खिला़डयों की सुरक्षा अहम है। सरकारों ने हालांकि कहा कि उन्होंने भारत दौरे से बचने की सलाह नहीं दी है और इसका फैसला स्वयं खिला़डयों को करना होगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जान की ने कहा, ‘‘ दौरे पर जाने या न जाने का फैसला टीम को करना है।

आपकी राय