ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

स्पोट्‌र्स मैगजीन के कवर पर बिकनी में रोडिक की पत्नी

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

स्पोट्‌र्स मैगजीन के कवर पर बिकनी में रोडिक की पत्नी

न्यूयार्क। अमेरिकी टेनिस स्टार एंडी रोडिक की पत्नी और माडल ब््रकाुलिन डेकर ने खेल मैगजीन ‘स्पोट्‌र्स इलस्ट्रेटेड’ के कवर पृष्ठ पर स्विमसूट में पोज देकर ग्लैमर जगत में तहलका मचा दिया है।

२२ वर्षीया डेकर का कहना है कि उन्होंने जो पोज दिया है उससे पत्रिका के आवरण पर पिछले कुछ वषा] से जारी फूह़डता का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि १९८० और ९० के दशक में इली मैक्पर्सन जैसी स्टार ज्यादा उन्मुक्त पोज दिया करती थी। पत्रिका के नवीनतम अंक के आवरण पर पीली बिकनी में अपनी तस्वीर देने वाली इस माडल ने कहा कि प्रकाशन के २४ घंटे पहले तक तस्वीरों के मामले में इतनी गोपनीयता बरती जाती है कि माडलों को भी इसके भविष्य की जानकारी नहीं होती है। वह इससे पहले चार बार स्विमसूट में पोज दे चुकी हैं।

डेकर ने कहा कि वह खेल की जबर्दस्त प्रशंसक हैं और किशोरवय में नार्थ कैरोलिना की बाधा द़ौड तथा फुटबाल टीमों में भी शामिल रही हैं। फीगर और फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में उनका कोई सीक्रेट नहीं है,बल्कि केवल सक्रिय रहकर और सावधानीपूर्ण आहार से इन चीजों को पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कवर पर छाने के लिए मैं अब भी कोई फार्मूला नहीं जानती हूं और बस इतना कह सकती हूं कि यह भाग्य का खेल है। एक उपयुक्त पहनावे और उपयुक्त पोज के सम्मिश्रण से यह सफलता मिल सकती है। डेकर ने कहा ने कहा कि यह पत्रिका स्वाभाविक लुक और कम मेकअप को ज्यादा ब़ढावा देती है। उन्होंने कहा कि इससे ल़डकियों के व्यक्तित्व में निखार आता है और मैं मानती हूं कि इसी कारण अच्छी तस्वीरें आती हैं।

आपकी राय