श्रेनिक के हरफनमौला प्रदर्शन से पाइरेट्स एकादश सेमीफाइनल में
हैदराबाद। श्रेनिक जैन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाइरेट्स एकादश ने श्री सिवांची जैन संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित सिवांची जैन क्रिकेट लीग में जालौर जैन यूथ क्लब को ५५ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पाइरेट्स एकादश ने लाल बहादुर स्टेडियम मेंं अपने अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवरों में नौ विकेट खोकर १७७ रन बनाए। इनकी ओर से श्रेनिक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए ४७ गेंदों में धुआंधार ११५ रन बनाए। इनके अलावा कोई भी खिल़ाडी दहाई अंक को नहीं छू सका। जवाब में जालौर जैन यूथ क्रिकेट क्लब की टीम १२२ रन बनाकर सिमट गयी। पाइरेट्स एकादश की ओर से श्रेनिक ने १५ रन देकर तीन विकेट झटके।
वहीं एक अन्य मैच में यात्रिक जैन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत जैन राइडर्स ने छाज़ेड क्रिकेट क्लब को ४९ रनों से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। जैन राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम १९४ ओवरों में १२२ रन बनाकर सिमट गयी। इनकी ओर से यात्रिक ने सर्वाधिक २७ रन बनाए। जवाब में छाज़ेड क्रिकेट क्लब की टीम १२३ ओवरों में ७३ रन बनाकर सिमट गयी। जैन राइडर्स की ओर से यात्रिक ने २७ रन देकर दो विकेट झटके।
