भारत में मुझे कभी भी डर नहीं लगा : साइमंड्स
मेलबर्न। टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल और एंड्रयू साइमंड्स के भारतीय प्रशंसकों से भले ही रिश्ते मीठे रहे हों, लेकिन आस्ट्रेलिया की इस ज़ोडी ने कहा कि क्रिकेटरों को भारत में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं होनी चाहिए।
हाल में पुणे में हुए आतंकवादी हमलों और आतंकी धमकियों के बीच विदेशी क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र में खेलने के प्रति थ़ोडे चिंतित हैं, इस समय साइमंड्स ने कहा कि वह बिना किसी डर के डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलेंगे। साइमंड्स को आस्ट्रेलिया के भारत के २००७ टूर पर भारतीय प्रशंसंकों ने च़िढाया था।
उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं सुना है, लेकिन भारत उन देशों में शामिल है, जहां मुझे कभी भी डर नहीं लगा, भले ही वहां की भ़ीड थ़ोडी परेशान कर देती हो।’ साइमंड्स ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के बजाय भारत में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं, जहां डेक्कन चार्जर्स ने पिछले साल आईपीएल टू में ट्राफी जीती थी।
आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) की रिपोर्ट में साइमंड्स ने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि दक्षिण अफ्रीका में मुझे गोली मार दी जायेगी या चाकू मार दिया जायेगा, लेकिन भारत में मुझे ऐसा कभी नहीं लगा है। अभी तक मेरा भारत जाना तय है। उन्होंने कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेक्कन चार्जर्स की ओर से भारत में किसी भी स्थान में खेलने के लिए तैयार हैं।
चैपल ने भारतीय कोच के पद पर रहते दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनाये हैं, लेकिन उनकी राय भी यही है कि भारत विदेशी खिला़डयों के लिये सुरक्षित है। आतंकवादियों की धमकियों के चलते खिला़डयों के लिये आईपीएल में खेलने पर फैसला करना काफी मुश्किल है। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि आपको इसके बारे में चिंतित होना चाहिए, मुझे नहीं लगता कि आप चिंतित नहीं होगे। उन्होंने कहा कि लेकिन आम तौर पर भारतीय लोग ल़डाके नहीं है, मैं उन्हें काफी दोस्ताना मानता हूं। अगर खेल को इस तरह के लोगों की धमकी मिलेगी, तो यह शर्मनाक है।
