ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विश्व कप में सभी मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण : खांडेकर

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Feb 2010, IST

विश्व कप में सभी मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण : खांडेकर

नई दिल्ली)। भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान जब भी खेल के मैदान पर भ़िडते हैं तो भावनाआें का सैलाब आता है, लेकिन राष्ट्रीय हाकी खिल़ाडी तुषार खांडेकर ने जोर देकर कहा कि यहां २८ फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में उनकी टीम के लिए सभी मैच अहम होंगे।

खांडेकर ने कहा, ‘हमारे लिए सभी मैच अहम है, हमारे लिए सभी मैच विशेष हैं। मुझे नहीं पता कि आखिर लोग क्यों सिर्फ भारतपाकिस्तान मैच के बारे में बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होने के कारण हमारे दिमाग में अतिरिक्त दबाव नहीं है। इसके बजाय हमें घरेलू सरजमीं पर खेलने का फायदा और दर्शकों का समर्थन मिलेगा।’ भारत टूर्नामेंट के पहले दिन होने वाले अंतिम मैच में पाकिस्तान से भ़िडेगा। पाकिस्तान के अलावा मेजबान टीम को पूल बी के अन्य मैचों में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन और इंग्लैंड का सामना करना है।

खांडेकर ने कहा, ‘हमारी तैयारी सही दिशा में चल रही है। हम सभी टीमों के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रहे हैं। हम पिछले १० दिनों से क़डी मेहनत कर रहे हैं।

खांडेकर ने कहा कि मुख्य कोच जोसा ब्रासा के मार्गदर्शन में हम अपने कमजोर पक्षों पर काम कर रहे हैं।’

विश्व कप के लिए राष्ट्रीय हाकी टीम की तैयारी के दौरान कप्तानी को लेकर भी ब़डा विवाद ख़डा हुआ, लेकिन खांडेकर ने कहा कि यह अध्याय अब खत्म हो चुका है और २८ फरवरी से १३ मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट में इसका टीम की संभावना पर कोई असर नहीं प़डेगा। उन्होंने कहा, ‘कप्तानी विवाद समाप्त हो गया है।

टीम में कोई गुटबाजी नहीं है। अब हम सब एकजुट हैं और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। टीम का मूड काफी अच्छा है और विवाद का हमपर कोई असर नहीं प़डा है।’ खांडेकर ने इसके साथ ही इन विचारों को भी खारिज कर दिया कि विश्व कप से पहले अंतर्राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ नहीं खेलने से मेजबान टीम की तैयारी अधूरी है।

इस बीच हाकी इंडिया की अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने हाल में आतंकी हमलों के मद्देनजर विदेशी टीमों की सुरक्षा चिंताआें को दूर करते हुए कहा कि सरकार ने विश्व कप को अप्रिय घटना से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये हैं।

आपकी राय