सहवाग बने नंबर एक बल्लेबाज
दुबई। वीरेंद्र सहवाग कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ अपने सलामी ज़ोडीदार गौतम गंभीर के स्थान पर आज दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गये, जबकि हरभजन सिंह ने फिर से शीर्ष दस गेंदबाजों में जगह बनाई। आईसीसी की आज जारी टेस्ट प्लेयर्स रैंकिंग में सहवाग ८६३ रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर काबिज हो गये हैं।
दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज पहली बार अपने कैरियर में नंबर एक पर पहुंचा है और उन्होंने इस स्थान से किसी और को नहीं बल्कि अपने करीबी साथी गंभीर को हटाया जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। सहवाग ने नागपुर और कोलकाता दोनों टेस्ट मैच में शतक जमाये तथा दूसरे मैच में १६३ रन की पारी खेलकर बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने श्रृंखला में दो मैच में ९६६६ की औसत से २९० रन बनाये। उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगायी, जबकि गंभीर चार स्थान नीचे पांचवें नंबर पर खिसक गये। सहवाग को हालांकि आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला की क़डी चुनौती का सामना करना प़डेगा, जिन्होंने इस श्रृंखला की तीन पारियों में शतक जमाये और रिकार्ड ४९० रन ठोके। अमला आठ स्थान च़ढकर दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं तथा सहवाग और उनके बीच २१ रेटिंग अंक का अंतर है।
इसी मैच में शतक ज़डने वाले सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। तेंदुलकर अब तीन पायदान च़ढकर आस्ट्रेलियाई माइकल क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। लक्ष्मण ने नाबाद १४३ रन की पारी के दम पर छह स्थान की छलांग लगाकर १४वें जबकि धोनी पांच स्थान ऊपर २६वें नंबर पर काबिज हो गये हैं। चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेलने वाले राहुल द्रव़िड पहले की तरह १६वें स्थान पर बने हुए हैं। अमला को छ़ोडकर दक्षिण अफ्रीका का कोई भी अन्य बल्लेबाज ईडन गार्डन्स पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और उन्हें रैंकिंग में इसका खामियाजा भी भुगतना प़डा। जाक कैलिस (आठवें) और ग्रीम स्मिथ (नौ) दोनों ही चारचार पायदान नीचे खिसके हैं, जबकि एबी डिविलियर्स २०वें नंबर ल़ुढक गये हैं।
अपने प्रिय मैदान ईडन गार्डन्स पर दक्षिण अफ्रीका के अंतिम बल्लेबाज मोर्ने मोर्कल को आउट करके भारत को जीत दिलाने और उसकी बादशाहत कायम रखने वाले हरभजन फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गये हैं। हरभजन ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में ५९ रन देकर पांच विकेट लिये थे, जिसके दम पर उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगायी है और अब वह सातवें नंबर पर काबिज हो गये हैं जबकि जहीर खान पहले की तरह छठे नंबर पर बने हुए हैं। हरभजन नागपुर में लचर प्रदर्शन के कारण १२वें नंबर पर खिसक गये थे।
भारत के अन्य गेंदबाजों में इशांत शर्मा पहले की तरह २२वें स्थान पर हैं, जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा छह पायदान ऊपर ४३वें नंबर पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन अब भी शीर्ष पर काबिज हैं, लेकिन मोने मोर्कल (दस) दो स्थान और पाल हैरिस (१३) चार स्थान नीचे खिसक गये हैं।
