आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को ४० से धोया
मेलबोर्न। आस्ट्रेलिया का सीरीज दर सीरीज क्लीन स्वीप अभियान जारी है। पाकिस्तान का घरेलू जमीन पर वनडे टेस्ट और २०२० सीरीज में सफाया करने के बाद अब उसने अपना अगला निशाना वेस्टइंडीज को बनाया है। आस्ट्रेलिया ने आज यहां पांचवें और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज को १२५ रन से हराकर एकदिवसीय सीरीज ४० से जीत ली। सीरीज का चौथा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पांच विकेट पर ३२४ रन का भारी भरकम स्कोर ख़डा किया। कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक ६१ रन बनाए,जबकि शेन वाटसन ने ५१ और जेम्स होप्स ने नाबाद ५७ रन का योगदान दिया। जीत के लिए ३२५ रन का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही और उसकी आधी टीम ८० रन के योग पर पैवेलियन लौट चुकी थी। वेस्टइंडीज की तरफ से डैरेन समय ने सर्वाधिक नाबाद ४७ रन बनाए। केरोन पोलार्ड ने ४५ रन की पारी खेली । इसके अलावा मेहमान टीम का कोई अन्य बल्लेबाज ब़डा योगदान नहीं दे सका।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज टीम को शुरू से ही दबाव में रखा। एक रन पर ही टी डावलिन (००) के रूप में उसे पहला झटका लगा। कप्तान क्रिस गायले १४ रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाज तो दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके। एलसिमोंस (२९), डवेन स्मिथ (२१) एन मिलर (२२) रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज ३६५ ओवर में १९९ रन पर ही आउट हो गई। आस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज डग बोलिंजर ने ३३ रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। रेयान हैरिस और एस स्मिथ को दोदो विकेट मिले। क्लाइंट मैके और होप्स ने एकएक विकेट लिए।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने ठोस शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए ८१ रन ज़ोडे। परिवर्तन के तौर पर ओपनिंग करने आए ब््रडौ हैडिन (३२) और वाटसन ने टीम को १३३ ओवर में ८१ रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। लेकिन इसी स्कोर पर वाटसन ५१ गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए ५१ रन बनाकर आउट हो गए।
कुछ देर बाद ही हैडिन भी एक चौके और दो छक्के की मदद से ३२ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पोंटिंग और माइकल क्लार्क (४७) ने तीसरे विकेट के लिए १०४ रन ज़ोडकर ब़डे बुनियाद की नींव रख दी। पोंटिंग ५५ गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर ६१ रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद क्लार्क एक छक्के की मदद से ४७ रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद स्लाग ओवरों में एडम वोजेस (नाबाद ४५) और होप्स ने ताब़डत़ोड बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को ३०० के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वोजेस ३६ गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर ४५ रन पर नाबाद रहे, वहीं होप्त ने महज २६ गेंदों में दस चौकों की मदद से नाबाद ५७ रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से रवि रामपाल और पोलार्ड को दोदो विकेट मिले,जबकि समय ने एक विकेट झटका। होप्स को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘मैन आफ द मैच’ घोषित किया गया, जबकि कप्तान पोंटिंग को ‘मैन आफ द सीरीज ’ के खिताब से नवाजा गया।
