नारंग व रघुनाथ ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण
नई दिल्ली। भारत के गगन नारंग और पी टी रघुनाथ ने आज से यहां शुरू हुई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार शुरूआत करते हुए अपने देश के लिए एयर रायफल पेयर स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता।
डॉकर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नारंग शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया और नया राष्ट्रमंडल रिकार्ड बनाते हुए ५९९ का स्कोर किया। वहीं दूसरी तरफ रघुनाथ ने भी अपने ज़ोडीदार की तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए ५९४ का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहे इंग्लैंड के निशानेबाजों से आठ अंक की ब़ढत के साथ अपने देश को चैंपियनशिप के पहले ही सोना दिला दिया।
उधर २५ मीटर स्पोटर्स पिस्टल वूमैन पेयर में भारत की ही अनीशा सईद और उनराज सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एक अन्य स्पर्द्धा में विराट सिंह और बापू बनर्जी ने पुरुषों के ५० मीटर फ्री पिस्टल पेयर में रजत पदक जीता।
