ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को हराकर सीरीज जीती

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Feb 2010, IST

न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को हराकर सीरीज जीती

हेमिल्टन। अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र क्रिकट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज १२१ रन से शानदार जीत दर्ज की सीरीज जीत ली।

बंगलादेश के सामने जीत के लिए ४०४ रनों का लक्ष्य था,लेकिन उसकी पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में महज ७६ ओवर में २८२ रन पर ही सिमट गई। कप्तान सकीबुल हसन (१००) के संघर्षपूर्ण शतक और निचले क्रम में महमूदुल्ला (४२) की जुझारू पारियों के अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज ब़डा स्कोर ख़डा नहीं कर सका।

इससे पहले मेहमान टीम ने आज कल के स्कोर पांच विकेट पर ८८ रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके दोनों नाबाद बल्लेबाज हसन (००) और मुशफिकर रहीम (१०) ने सुबह के सत्र की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुएटीम के स्कोर धीरेधीरे ब़ढाना शुरू किया।

हसन और रहीम की ज़ोडी मजबूत होती दिखाई दे रही थी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का पहला घंटा आसानी से गुजार लिया था। इस समय ऐसा लग रहा था कि बंगलादेश शायद बाकी का समय गुजार जाएगी, लेकिन तभी मेजबान गेंदबाजों ने मेहमान टीम को झटके देने शुरू कर दिए। हालांकि सकीबुल हसन और रहीम की ज़ोडी ने छठे विकेट के लिए ७९ रन की साझेदारी कर टीम को खस्ता हालत से निकाला, लेकिन जब टीम का स्कोर १५७ रन था, तभी रहीम तीन चौके की मदद से २२ रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद हसन और महमूदुल्ला (४२) ने मोर्चा संभाला और स्कोर को धीरेधीरे करके बढाना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए रन बनाना जारी रखा। महमूदुल्ला हालांकि ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे थे और विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर शाट खेल रहे थे। हसन और महमूदुल्ला ने सातवें विकेट के लिए ६८ रन ज़ोडकर टीम को २०० के पार पहुंचाया। इस दौरान हसन ने ५८ गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया। लेकिन जब टीम का स्कोर २२५ रन था, तभी महमूदुल्ला स्पिनर जीतट पटेल की गेंद पर टफ्फी को कैच थमा बैठे और इस तरह उनकी ६७ गेंदों में सात चौकों की मदद से ४२ रन की पारी का अंत हो गया।

इसके बाद न्यूजीलैंड टीम की जीत महज औपचारिकता ही रह गई थी। हसन के आठवें विकेट के रूप में २५२ रन पर आउट होने के साथ ही बंगलादेश का संघर्ष दम त़ोड गया। हसन ने १२९ गेंदों में १५ चौके और तीन छक्कों की मदद से १०० रन बनाए। शहादत हुसैन ने १७ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज टिम साउथी ने ४१ रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। कप्तान डेनियल विट्टोरी और पटेल को दोदो विकेट मिले,जबकि क्रिस मार्टिन और टफ्फी ने एकएक विकेट झटके।

आपकी राय