भारत विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचेगा : राजपाल
नई दिल्ली। जर्मनी में पिछले विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय हाकी टीम को इस महीने के आखिर में यहां शुरू हो रहे १२ देशों के इस टूर्नामेंट में घरेलू दर्शकों के समर्थन के दम पर शीर्ष चार में जगह बनाने का पूरा यकीन है।
]
भारतीय कप्तान राजपाल सिंह और उनके साथी खिला़डयों ने कहा कि पिछले विश्व कप में ११वें स्थान पर रही टीम ने इस बार काफी मेहनत की है। राजपाल ने कल रात यहां एक सम्मान समारोह के मौके पर संवाददाताआें से कहा कि हमारी नजरें सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है। वहां से कुछ भी हो सकता है। हम क़डी मेहनत कर रहे हैं और हमने अपनी पारंपरिक शैली को छ़ोडे बिना यूरोपीय हाकी के भी गुर सीखे हैं।’ उन्होंने कहा कि हमें अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। थ़ोडा दबाव होगा लेकिन यह हमारे पक्ष में रहेगा। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच को लेकर मची हाइप को तूल नहीं देते हुए राजपाल ने आस्ट्रेलिया और जर्मनी का खेल देखने लायक होगा। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा है कि पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। जर्मनी के अलावा आस्ट्रेलियाई टीम सबसे कठिन होगी। यह अच्छा है कि हमारा सामना पूल में आस्ट्रेलिया से होगा, सेमीफाइनल में नहीं।
राजपाल ने तीन ड्रैग फ्लिकरों संदीप सिंह, दिवाकर राम और धनंजय महाडिक की मौजूदगी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहली बार टीम में तीन ड्रैग फ्लिकर टीरम में हैं और वे मैच की रंगत बदल सकते हैं।’ सीनियर स्ट्राइकर अर्जुन हलप्पा ने कहा कि पता नहीं मैं अगला विश्व कप खेंलूंगा या नहीं। पता नहीं मैं कितने साल और हाकी खेलूंगा लिहाजा यह विश्व कप मेरे लिये बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि खिला़डयों और भारतीय हाकी के भविष्य के लिये यह टूर्नामेंट काफी अहम है। मुझे लगता है कि पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, जिससे पूरे टूर्नामेंट की दिशा तय होगी। मुझे लगता है कि हम सेमीफाइनल तक पहुंचेंगे।
सीनियर खिल़ाडी प्रभजोत सिंह ने कहा कि सीनियर होने के नाते उनके कंधों पर अतिरिक्त भार है। उन्होंने कहा कि सीनियर होने के कारण मुझ पर महती जिम्मेदारी है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय हाकी की तस्वीर बदलने के लिये विश्व कप काफी अहम साबित होगा।
