समरेश जंग को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में स्वर्ण
नई दिल्ली, २१ फरवरी (वार्ता)। पिस्टल किंग समरेश जंग ने स्वर्णिम शुरुआत करते हुए स्वर्ण पर निशाना साध लिया और भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन अपना दबदबा जारी रखते हुए आज दाव पर लगे चार में से तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या तीन दिनों में कुल नौ पहुंच गई है।
भारत ने इसके अलावा छह रजत और चार कांस्य पदक भी जीते हैं। भारत कुल १९ पदकों के साथ पदकतालिका में शीर्ष पर है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारत ने दाव पर लगे १२ पदकों में से आठ जीते। इंग्लैंड दो स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है, जबकि स्काटलैंड तीसरे स्थान पर चल रहा है।
मेलबोर्न राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण सहित सात पदक जीतने वाले समरेश ने पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल बैच एंड पेयर्स टीम स्पर्द्धा में जाकिर खान के साथ स्वर्ण जीता। भारत को दूसरा स्वर्ण विजय कुमार ने पुरुषों की २५ मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में दिलाया। भारत के खाते में तीसरा स्वर्ण महिलाआें की ५० मीटर रायफल थ्री पोजीशन स्पर्द्धा में कुमारी मीना के निशाने से आया।
दिन का चौथा स्वर्ण इंग्लैंड के खाते में गया। इंग्लैंड के स्टीवन स्काट ने डबल ट्रैप स्पर्धा का व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। समरेश और जाकिर ने एक समान ५७९ के स्कोर करते हुए कुल ११५८ अंक बटोरे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंग्लैंड के माइकल गोल्ट (५७१) और निक बेक्स्टर (५६६) ने ११३७ के स्कोर के साथ रजत जीता, जबकि आस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर राबर्ट (५६८) और एल्फियो क्रेसाग्रांडे (५५९) ने कुल ११२७ के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। विजय कुमार ने २५ मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ५८८ के प्रभावशाली स्कोर के साथ भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। पहले चरण में विजय ने २९२ और उसके बाद २९६ का स्कोर करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस स्पर्धा में तीनों पदक भारत के नाम रहे।
गुरप्रीत सिंह ने ५७६ के सकोर के साथ रजत और पेंबा तमांग ने ५६४ के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। विदेशी निशानेबाजों को इस स्पर्धा में कुछ कर दिखाने का मौका नहीं मिल पाया। महिलाआें की ५० मीटर रायफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में शीर्ष दो स्थान भारत के नाम रहे। कुमारी मीना ने स्वर्ण और लज्जा गोस्वामी ने रजत पदक जीता। मीना ने ६७१९ का सकोर किया जबकि लज्जा का स्कोर ६७०७ रहा। मीना ने क्वालीफाईंग राउंड में ५७४ और फाइनल में ९६९ का स्कोर किया। लज्जा ने ५७३ और ९७७ के स्कोर किए। इंग्लैंड के शैरोन ली ने ५७१ और ९५८ के स्कोर के साथ कांस्य अपने नाम किया।
मोहम्मद आशाब और विक्रम भटनागर की ज़ोडी को डबल ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। इस ज़ोडी ने कल इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण जीता था। इंग्लैंड के स्टीवन स्काट ने दोनों भारतीय को पीछे छ़ोडते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता।
