ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इंग्लैंड की भारत पर रोमांचक जीत

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

इंग्लैंड की भारत पर रोमांचक जीत

बेंगलूर। मिताली राज की नाबाद ९१ रन की बेहतरीन पारी के बावजूद भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के करीब पहुंचने के बावजूद तीन रन से हार गई।

इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में ११ की बराबरी हासिल कर ली। भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए १८४ रन का लक्ष्य मिला था,लेकिन मिताली और अमिता शर्मा (४०) को छ़ोडकर अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सकी और पूरी टीम ४९३ ओवर में १८० रन पर सिमट गई। भारत के पास यह मैच जीतकर सीरीज में अपनी ब़ढत मजबूत करने का शानदार मौका था, लेकिन उसने यह मौका गंवा दिया। भारत एक समय पांच विकेट पर १७३ रन बनाकर मजबूत स्थिति में था, लेकिन इसी स्कोर पर कप्तान झूलन गोस्वामी का विकेट गिरने के बाद भारत ने अंतिम चार विकेट पर सिर्फ पांच रन ज़ोडकर गंवा दिए।

मिताली एक छोर पर ख़डे रहकर विकेट गिरने का यह तमाशा देखती रही। उन्होंने १३८ गेंदों पर नाबाद ९१ रन की पारी में छह चौके लगाए। कैथरीन ब््रटां ने २२ रन पर पांच विकेट और जैनी गुन ने ३८ रन पर दो विकेट लेकर भारत के अभियान को रोक दिया।

पहले चार विकेट मात्र १६ रन पर गिर जाने और तिरुष कामिनी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मिताली और अमिता शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए ११२ रन की साझेदारी की। अमिता को ईशा गुहा ने आउट किया। इसके बाद मिताली और झूलन ने छठे विकेट के लिए ४५ रन ज़ोडे। गुन ने ४७ वें ओवर की आखिरी गेंद पर झूलन को स्टंप करवा दिया। छठा विकेट १७३ के स्कोर पर गिरा। भारत को आखिरी तीन ओवर में सिर्फ ११ रन बनाने थे, लेकिन शेष बल्लेबाज आश्चर्यजनक रूप से समर्पण कर गईं।

इससे पहले इंग्लैंड ने गुन (६४), रैनफोर्ड ब्रैंंट (२७), कैरोलिन एटकिंस (२२) और कैथरीन ब्रंट(नाबाद २१) की उपयोगी पारियों से आठ विकेट पर १८३ रन बनाए। भारत की तरफ से गौहर सुल्ताना ने तीस रन पर चार विकेट और प्रीति डिमरी ने ३३ रन पर दो विकेट लिए।

आपकी राय