ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सानिया मिर्जा की चोट गंभीर नहीं : फिजियो

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

सानिया मिर्जा की चोट गंभीर नहीं : फिजियो

नई दिल्ली। युवराज सिंह और सानिया मिर्जा की चोटों का इलाज कर रहे फिजियो डा जतिन चौधरी ने कहा कि महिला टेनिस स्टार के बारे में चिंता करने कोई जरूरत है जबकि पंजाब का यह स्टार क्रिकेटर भी लगभग ठीक हो चुका है और कलाई की जांच के लिये आज रात आस्ट्रेलिया रवाना होगा। डॉजतिन चौधरी अपनी ‘स्पाइरल थेरेपी’ से कई स्टार खिला़डयों को चोटों की समस्या से निजात दिला चुके हैं और कलाई की चोट से जूझ रही सानिया को भी इस इलाज से काफी आराम मिला है।

इस थेरेपी का फायदा है कि सर्जरी कराये बिना खिल़ाडी की चोट ठीक हो जाती है, इसलिये सचिन तेंदुलकर जैसे स्टार से लेकर गोल्फर अर्जुन अटवाल तक उनसे उपचार के लिये जाते हैं। सानिया कल डा चौधरी के पास उपचार के लिये पहुंची थी और युवराज सिंह भी उनके इलाज से काफी ठीक हो चुके हैं। युवराज के बारे में डा चौधरी ने संवाददाताआें से कहा कि वह लगभग ठीक हो चुका है, लेकिन इसकी जांच के लिये आज रात आस्ट्रेलिया रवाना हो रहा है क्योंकि भारत में हमारे पास कुछ मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। वह करीब एक हफ्ते तक वहां रहेगा। वैसे उसकी चोट अब बिलकुल ठीक है और सिर्फ उसे आराम की जरूरत है। उन्होंने सानिया के बारे में कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैंने कल उसे पहला उपचार दिया था। वह तीन चार दिन में पूरी तरह ठीक हो जायेगी और कोर्ट पर उतर जायेगी।

डॉचौधरी को आज यहां फिजियोथेरेपी में अपने योगदान के लिये एक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम में सानिया मिर्जा भी मौजूद थी।

बारबार उभरने वाली चोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चोटें खिला़डयों की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। विश्व में सभी खिल़ाडी किसी न किसी चोट से जूझते रहते हैं। जहां तक सानिया की बात है तो वह अपने इस हाथ से इतनी तेज सर्विस करती है कि इससे १०० प्रतिशत चोट की वापसी की संभावना रहती है। वह अपने खेल की तकनीक में परिवर्तन भी नहीं कर सकती इसलिये उसे बार बार इस चोट से रूबरू होना प़डता है।

आपकी राय