ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम विश्व कप के लिये भारत रवाना

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम विश्व कप के लिये भारत रवाना

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई टीम २८ फरवरी से नई दिल्ली में होने वाले हाकी विश्व कप में भाग लेने के लिये आज रवाना हो गयी क्योंकि उनके राष्ट्रीय संघ ने पाया कि टूर्नामेंट में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये फैसला नहीं कर पा रहा था क्योंकि एक आतंकवादी संगठन ने इसमें शिरकत करने वाले खिला़डयों को धमकी दी थी, लेकिन अब वे सुरक्षा तैयारियों से संतुष्ट हैं।

हाकी आस्ट्रेलिया (एचए) ने एक बयान में कहा कि सभी सूत्रों से एक सही सूचना मिल रही है। इस सूचना के अनुसार हर वक्त हमारी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों द्वारा क़डे सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं और इसके ठोस सबूत मिले हैं।’उन्होंने कहा कि सभी धमकियों की जांच हो गयी है और विश्व कप के लिये कोई भी धमकी विश्वसनीय नहीं लगी।

एचए ने कहा कि सुरक्षा आकलन पर विस्तार से चर्चा हो गयी है। उन्होंने कहा कि हाकी आस्ट्रेलिया के बोर्ड, मुख्य कार्यकारी और टीम प्रबंधन ने ये सारी सूचनायें इकट्ठी की हैं और सुरक्षा विशेषज्ञों से सलाह के बाद सूचनाआें पर चर्चा की है। हाकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि टीम के सदस्यों को रवाना होने से पहले जांच के निष्कर्ष के बारे में सूचित कर दिया गया है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें सारी उपलब्ध सूचनायें पता हैं।

खिल़ाडी आज दोपहर पर्थ से रवाना हुए। आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने शुक्रवार को दिल्ली में सुरक्षा का मुआयना किया था, जहां उन्हें पुलिस ने विश्व कप की सुरक्षा योजना के बारे में बताया था। खिला़डयों को सुरक्षा हालत पर मीडिया से बोलने पर रोक दिया गया था और रवाना होने से पहले भी मीडिया में बोलने की अनुमति नहीं दी गयी थी। टीम के कोच रिक चार्ल्सवर्थ ने कहा कि खिल़ाडी इतने चिंतित नहीं हैं।

आपकी राय