प्लानिंग से खोलें जॉब के द्वार
सरकार की आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है टैक्स। इससे संबंधित रूल्स व रेगुलेशंस को लागू करने तथा टैक्स कलेक्ट करने के लिए ब़डी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत होती है। ऐसे कर्मचारियों की जरूरत पूरी करता है कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी। हाल ही में एसएससी ने टैक्स असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप ग्रेजुएट हैं और इन सेवाआें में जाने के इच्छुक हैं, तो अवसर आपके सामने है। आवेदन की अंतिम तिथि २ मार्च तथा परीक्षा की तिथि है १६ मई २०१०।
सीबीडीटी और सीबीईसी
टैक्स वसूलने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियां की जाती हैं। यह टैक्स दो रूपों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के रूप में होता है। प्रत्यक्ष करों का निर्धारण सीबीडीटी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस तथा अप्रत्यक्ष करों का निर्धारण सीबीईसी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स करती हैं। एसएससी द्वारा चुने गए युवाआें की नियुक्ति इन दोनों विभागों में की जाती है।
योग्यता और उम्र सीमा
चूंकि सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिगरी अनिवार्य है, इसलिए एसएससी ने इस एग्जाम का नाम ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रख दिया है। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज), इंस्पेक्टर, अकाउंटेंट आदि पदों के लिए न्यूनतम उम्र १८ तथा अधिकतम २७ वर्ष है। एससी, एसटी तथा समाज के विकलांग व्यक्तियों को सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
परीक्षा का स्वरूप
यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा होगी। उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सिलेबस स्कैन
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के अंतर्गत समानता और अंतर, समस्या का समाधान, मूल्यांकन, निर्णय क्षमता, चित्रों का वर्गीकरण जैसे वर्बल और कोडिंगडिकोडिंग, वाक्य निष्कर्ष इत्यादि के नॉनवर्बल प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य जागरूकता के सवालों में करेंट इवेंट के साथ भारत तथा इसके प़डोसी देशों के खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजनीति, साइंटिफिक रिसर्च, भारतीय संविधान इत्यादि के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड में समय एवं दूरी, क्षेत्रमिति, नंबर सिस्टम, दशमलव पद्धति, परसेंटेंज, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ एवं हानि इत्यादि पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी समझ से संबंधित प्रश्न कॉम्प्रिहेंशन के तहत पूछे जाएंगे।
प्रिपरेशन स्ट्रेटेजी
दिल्ली स्थित ओम कोचिंग के मनोज कुमार सिंह कहते हैं कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सिलेबस का अध्ययन जरूरी होता है। प्रश्नों के स्तर को समझने के लिए एसएससी के पिछले वर्ष के प्रश्नों को देखें। इसके माध्यम से टू द प्वाइंट तैयारी करने में आसानी होती है। इसके अतिरिक्त तैयारी के लिए प्लानिंग जरूरी है। मनोज कहते हैं कि यदि आप सही प्लानिंग के साथ तैयारी करते हैं, तो आपकी तैयारी औरों से बेहतर होगी। वे कहते हैं कि अगर तैयारी करते वक्त यह आभास हो जाए कि आप सही प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं। वे आपको बहुमूल्य सलाह दे सकते हैं। यदि इस तरह की सहायता नहीं मिल रही है, तो संबंधित कोचिंग की सहायता भी ली जा सकती है लेकिन किसी भी कोचिंग को ज्वाइन करने से पहले उसके बारे में वहां प़ढ रहे स्टूडेंट्स से अवश्य जानकारी हासिल कर लें। प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य मुख्य रूप से गंभीर कैंडीडेट की छंटनी करना होता है। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत प्रश्नों को हल करने की चुनौती होती है, इसलिए इस परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
कैसे करें प़ढाई
स्तरीय पत्रपत्रिकाआें की सहायता से राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय, आर्थिक, खेल गतिविधियों एवं पुरस्कार, चर्चित व्यक्ति, स्थल, महत्वपूर्ण तिथियों आदि का नियमित अध्ययन करें। इसके अलावा एनसीईआरटी की पुस्तकों से भारतीय इतिहास, संस्कृति , राजव्यवस्था, भूगोल अर्थव्यवस्था आदि की जानकारी ब़ढाएं। जनरल इंटेलिजेंस के अंतर्गत कैंडीडेट के निर्णयपरक तथा तर्क क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसलिए तर्क शक्ति पर आधारित अभ्यास प्रश्नपत्रों को ज्यादा से ज्यादा हल करें। इससेें आपमें प्रश्नों को तीव्र गति से हल करने की क्षमता का विकास होगा। न्यूमेरिकल की तैयारी के क्रम में दसवीं स्तर की पुस्तक (जैसे आरएस अग्रवाल) की सहायता से विभिन्न तरह के सवालों को समझें। उन्हें तेजी व शुद्धता के साथ हल करने की तकनीक विकसित करें। अंग्रेजी की तैयारी के लिए रेन एंड मार्टिन की हाईस्कूल ग्रामर अवश्य प़ढें। साथ ही एक अंग्रेजी अखबार के नियमित अध्ययन के साथसाथ वोकेबुलरी संग्रहण को प्राथमिकता दें।
मुख्य बातें
सर्वप्रथम लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए क़डी मेहनत करें।
तैयारी के लिए अपने सीनियर्स की मदद लें, संभव हो तो कोचिंग की सहायता भी लें।
करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए एक नेशनल लेवल का अखबार प़ढने के साथ ही रेडियों या टीवी पर समाचार अवश्य सुनें और देखें।
देशविदेश में घटित महत्वपूर्ण घटनाआें को किसी एक जगह नोट अवश्य करें।
रीजनिंग पर आधारित प्रश्न हल करते समय समयसीमा का ध्यान रखें। अक्सर देखा जाता है कि अभ्यर्थी इसमें उलझकर बहुमूल्य समय गंवाते हैं।
न्यूमेरिकल की तैयारी के लिए अभ्यास एकमात्र विकल्प है। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।
