ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

केन्द्र सरकार हॉकी की जिम्मेदारी मप्र को सौंप दे : शिवराज सिंह

Swatantra Vaartha  Wed, 25 Jan 2012, IST

केन्द्र सरकार हॉकी की जिम्मेदारी मप्र को सौंप दे : शिवराज सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय खेल हॉकी की बेहतरी के लिए धन व संसाधन की कमी नहीं आने देने का वादा करते हुए मांग की है कि केन्द्र सरकार हाकी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश को सौंप दे।

उन्होंने साथ ही कहा कि देश के खेल क्षेत्र का पहला भारत रत्न हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी भारतीय खेलों की आत्मा है लेकिन देश में हॉकी को जितना सम्मान मिलना चाहिये वह नहीं दिया जा रहा है।

मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। उनके अदभुत खेल का लोहा पूरे विश्व ने माना है। मेजर ध्यानचंद को खेल क्षेत्र का पहला भारत रत्न समान दिया जाना चाहिए। चौहान ने कहा कि हाकी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिला़डयों को राज्य सरकार द्वारा सतत प्रोत्साहन दिया जायेगा।

हॉकी में गौरवाली स्थान को प्राप्त करने के लिये राज्य सरकार हर कदम उठायेगी।मध्य प्रदेश हॉकी में देश को सिरमौर बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिये तैयार है और केन्द्र सरकार को हाकी को हमें गोद दे देना चाहिए।

आपकी राय