ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लक्ष्मण का आईपीएल कैरियर अधर में

Swatantra Vaartha  Wed, 25 Jan 2012, IST

लक्ष्मण का आईपीएल कैरियर अधर में

नई दिल्ली। टेस्ट टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए पहले ही दबाव में चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कलात्मक बल्लेबाज वीवीएसलक्ष्मण के आईपीएल कैरियर पर भी ब्रेक लग सकता है,क्योंकि फ्रेंचाइजी टीमों में से कोई भी इस सीनियर बल्लेबाज को पूर्णकालिक खिल़ाडी के तौर पर लेने को तैयार नहीं है।

लक्ष्मण को पिछली बार कोच्चि टस्कर्स ने चार लाख डालर में खरीदा था। उन्हें अपने साथी खिल़ाडी जैसे रविन्द्र जडेजा, पार्थिव पटेल, आरपीसिंह, ब्रैंडन मैकुलम, महेला जयवर्द्धने व मुथैया मुरलीधरन के साथ फिर से नीलामी प्रक्रिया से गुजरना प़डेगा। टीमों के बीच जडेजा को लेकर ह़ोड मची हैं,वहीं लक्ष्मण ऐसा सबसे ब़डा नाम हो सकता है जिन्हें किसी टीम में जगह न मिले।

आपकी राय