ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत की थामस व उबेर कप में शानदार शुरुआत

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

भारत की थामस व उबेर कप में शानदार शुरुआत

नई दिल्ली। सायना नेहवाल और चेतन आनंद की अगुवाई में भारत ने थाईलैंड के नाकोनराचिस्मा में चल रहे थामस और उबेर कप एशियाई क्षेत्र क्वालीफायर के पुरुष और महिला दोनों वगा] में क्रमश: श्रीलंका और हांगकांग को हराकर शानदार शुरुआत की।

भारतीय महिला टीम हांगकांग को ३२ से हराया, जबकि पुरुष टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ५० से क्लीन स्वीप करके एशिया क्षेत्र से मुख्य प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करने के करीब कदम ब़ढाये। दुनिया में सातवें नंबर की सायना ने महिलाआें के एकल में दुनिया की आठवें नंबर की खिल़ाडी झाऊ मी को १४२१, २११०, २३२१ से हराकर भारत के उबेर कप अभियान को अच्छी शुरुआत दिलायी।

विश्व की सातवें नंबर की खिल़ाडी सायना को जीत हासिल करने के लिए ५० मिनट कोर्ट पर जूझना पडा। पहला गेम १४२१ से हारने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अगले गेम में अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाते हुए इसे आसानी से जीत लिया। निर्णायक सेट में दोनों खिला़डयों के बीच जबर्दस्त संघर्ष देखने को मिला, लेकिन सायना ने २३२१ के बेहद करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए भारत को शुरुआती ब़ढत दिला दी। सायना ने बाद में कहा कि यह अप्रत्याशित जीत थी, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसमें सफल रही। प्रत्येक अपने खेल में सुधार कर रहा है और जीत में योगदान दे रहा है और यह काफी महत्वपूर्ण है। भारत अब कल जापान से भ़िडेगा।

हांगकांग ने हालांकि यिप पुई यिन की दूसरे एकल में सयाली गोखले पर २११३, २१११ से जीत से बराबरी कर ली। राष्ट्रीय चैंपियन तृप्ति मुरुगुंडे ने हालांकि चान जा का को सीधे सेटों में केवल २७ मिनट में २११८, २११६ से पराजित करके भारत को फिर से ब़ढत दिला दी। भारत की सर्वश्रेष्ठ युगल खिल़ाडी ज्वाला गुट्टा ने इसके बाद अश्विनी पोनप्पा के साथ ज़ोडी बनायी तथा इन दोनों ने झाऊ मी और तिसे यिंग सुएट को २११३, २११६ से हराकर भारत को जीत दिलायी। अपर्णा बालान और श्रुति कुरियन पांचवें मैच में हालांकि चाऊ होइ वा और चान का से ९२१, १३२१ से हार गयी, लेकिन इससे भारत पर कोई असर नहीं प़डा। थामस कप में चेतन ने निलुका करूणारत्ने को २११८, १९२१, २११७ से पराजित करके भारत को ब़ढत दिलायी।

पीकश्यप ने इसके बाद दिनुका करूणारत्ने को केवल १९ मिनट में २१११, २११० से करारी शिकस्त देकर भारत को २० से आगे किया, जबकि आरएमवी गुरूसाईदत्त ने राजिता दहानायके को तीसरे एकल में २११३, २१९ से हराकर भारत को जीत दिलायी।

इसके बाद युगल मैच औपचारिक रह गये थे, लेकिन भारतीयों ने इनमें भी बाजी मारकर क्लीनस्वीप करने में कोई कसर नहीं छ़ोडी। युगल में सनावे थामस और रूपेश कुमार ने निलुका करूणारत्ने और दिलुका करूणारत्ने को २११४, १८२१, २११२ से जबकि वी दीजू और अक्षय दीवाल्कर ने चनाका हसिता और राजिता दहानायके को २१११, २१८ से हराया।

आपकी राय