ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत पहुंची

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत पहुंची

अमृतसर। पाकिस्तान की १८ सदस्यीय हाकी टीम रविवार से शुरू होने वाले विश्व कप में भाग लेने के लिये वाघा सीमा पहुंची, जहां से टीम को दिल्ली जाना है, जिससे साबित हो गया कि भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिये सुरक्षित है।

टीम के मैनेजर आसिफ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान पहला देश है, जिसने विश्व कप के लिये भारत में सुरक्षा इंतजामों पर संतुष्टि व्यक्त की थी। पाकिस्तान हाकी महासंघ के सचिव बाजवा ने वाघा सीमा पर कहा कि हमने भारत सरकार, दिल्ली पुलिस और हाकी इंडिया, के सुरक्षा इंतजामों पर सबसे पहले संतुष्टि व्यक्त की थी। टीम बस से वाघा सीमा पहुंची। बाजवा ने कहा कि भारत विश्व कप के लिये सुरक्षित स्थल है। अलकायदा की सुरक्षा धमकी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक मुद्दा है, यह भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं है। इसे वैश्विक स्तर पर देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैसे भी आतंकवाद का असर खेल टूर्नामेंटों पर नहीं होगा। खेलों को आतंकवाद के हिसाब से नहीं देखा जाना चाहिए। कप्तान जेशान अशरफ की अगुवाई में भारत के खिलाफ शुरुआती दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बाजवा ने कहा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने पीएचएफ को सुरक्षा के प्रति चेतावनी दी थी और कहा था कि वह भारत जाने के लिये स़डक का रास्ता नहीं अपनाये।

उन्होंने कहा कि लेकिन अंतत: यह फैसला किया गया कि स़डक के रास्ते से ही जाया जाए और भारत से उच्च स्तर की सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने मंजूरी दे दी। बाजवा ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि भारत में पकिस्तान की टीम को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और अगर जरूरत महसूस हुई तो सुरक्षा और ब़ढा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सारी शंकाआें का समाधान कर दिया गया है और हम पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत में शांति दूत बन कर आये हैं क्योंकि खिल़ाडी राजनीति से ऊपर होते है और खेलों को हमेशा ही राजनीति से अलग रहना चाहिये।

आपकी राय