ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सचिन को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित देश विदेश से बधाई

Swatantra Vaartha  Thu, 25 Feb 2010, IST

सचिन को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित देश विदेश से बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित दुनियाभर से भारत के मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया का पहला खिल़ाडी बनने पर बधाई देते हुए कहा इस महान बल्लेबाज ने खेलों के माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली। राष्ट्रपति पाटिल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सचिन ने क्रिकेट का इतिहास लिखते हुए एक बार फिर इस खेल के मांउट एवरेस्ट पर फतह कर ली है। उन्होंने कहा कि दक्षि

ण अफ्रीका के खिलाफ आज ग्वालियर में सचिन का दोहरा शतक एक लक्ष्य है जो आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिये चुनौती होगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रिकार्ड को शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि सचिन ने अपनी इस उपलब्धि को सभी भारयीयों का गौरवान्वित किया। सिंह ने सचिन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सचिन को क्रिकेट का ककहरा पढाने वाले उनके गुरू रमाकांत अचरेकर ने अपने प्रिय शिष्य के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रचने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनको भविष्य में लगातार यूं ही बुलदियां छूने का आशीर्वाद दिया। अचरेकर ने मुंबई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता हूं कि वह अपने कैरियर में इसी तरह की कामयाबियों को चूमता रहे।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि सचिन की उपलब्धि महाराष्ट्र की उपलब्धि है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी तेंदुलकर को बधाई देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर की इस यादगार उपलब्धि का हम दिल्लीवासी भी प्रत्येक भारतीय की तरह जश्न मनायेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्‌डाने भी बधाई देते हुए कहा कि सचिन की नाबाद २०० रन की जोरदार पारी ने क्रिकेट में नया इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया। हुड्‌डा ने कहा कि यह महान बल्लेबाज नित नयी ऊंचाई छूकर टीम में आत्मविश्वास भर रहा है। यह अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये अच्छे संकेत हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सचिन पर बधाई देते हुए कहा कि वह पूरी दुनिया में सचिन अब पहले बल्लेबाज हो गये हैं, जिन्हें यह उपलब्धि मिली है।

आपकी राय