भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया
हैदराबाद। आईजुबैदी के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वर्ल्ड फ्यूचर लीग २०२० एफ्रोएशियाई कप में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने लाल बहादुर स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम १८४ ओवरों में १०३ रन बनाकर सिमट गयी। इनकी ओर से के बी रणराजा ने सर्वाधिक २४ रन बनाए,जबकि सीमापातूना ने २० रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से प्रवीत कुमार, एस एच श्रीनिवास, आई जुबैदी व एसअनवर ने दोदो खिला़डयों को आउट किया। जवाब में भारत ने १३३ ओवरों में मात्र चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इनकी ओर से एम सत्यनारायण ने ३२ गेंदों में सर्वाधिक ३९ रन व आईजुबैदी नेे २० गेंदों में नाबाद ३० रन ज़ोडे। जुबैदी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आज हुए अन्य मैचों में बंगलादेश ने जिम्बाब्वे को २९ रनों से व श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया।
