ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तेंदुलकर व सहवाग को तीसरे वनडे से विश्राम

Swatantra Vaartha  Fri, 26 Feb 2010, IST

तेंदुलकर व सहवाग को तीसरे वनडे से विश्राम

चेन्नई। रिकाडा] के बादशाह सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच से विश्राम दिया गया है, जबकि तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को टीम में लिया गया है।

भारत ने श्रृंखला में पहले ही २० की अजेय ब़ढत हासिल कर ली है और इसलिए राष्ट्रीय चयनकर्ताआें ने इस मैच के लिये तेंदुलकर और सहवाग को विश्राम देने का फैसला किया। चयनकर्ताआें ने उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और मुंबई के आलराउंडर अभिषेक नायर को १४ सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है और उनके स्थान पर मिथुन और रोहित शर्मा को लिया है। अपनी बहन की शादी के कारण पहले दो वनडे से बाहर रहने वाले हरभजन सिंह को भी विश्राम दिया गया है, जिसका मतलब है कि टीम में अमित मिश्रा के रूप में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर है।

मिथुन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में खेले गये पहले टेस्ट मैच के लिये टीम में चुना गया था, लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये थे और उन्हें कोलकाता टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। चयनकर्ताआें ने हालांकि प्रवीण कुमार के स्थान पर उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बनने वाले तेंदुलकर और सहवाग को विश्राम दिये जाने के कारण विजय और दिनेश कार्तिक से पारी का आगाज करवाया जा सकता है।

तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर और आलराउंडर आरअश्विन और उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को भी टीम में रखा गया है। इन दोनों को अभी तक श्रृंखला में मौका नहीं मिला है, लेकिन अहमदाबाद में किसी एक को खेलने का अवसर मिल सकता है।

टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, रविंदर जडेजा, सुदीप त्यागी, एसश्रीसंत, आरअश्विन, अमित मिश्रा, अभिमन्यु मिथुन और आशीष नेहरा।

आपकी राय