ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में स्कीट का स्वर्ण पदक

Swatantra Vaartha  Fri, 26 Feb 2010, IST

भारत को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में स्कीट का स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। अरोजपाल सिंह और मेराज अहमद खान ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप की टीम स्कीट स्पर्धा में आज यहां स्वर्ण पदक जीता जिससे आठवें दिन की समाप्ति के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या ३७ पर पहुंच गयी, जिसमें १८ स्वर्ण पदक शामिल हैं। अरोजपाल ओर मेराज दोनों का स्कोर १८५ (९३ और ९२) रहा तथा उन्होंने इंग्लैंड के रोरी वार्लो और क्रेग लैके को केवल एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बंगलादेश के इकबाल इस्लाम और नूरूद्‌दीन सालिन ने १७५ अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग में आरती राव और रश्मि राठ़ौड केवल एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गयी। इन दोनों का कुल स्कोर ८३ रहा और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना प़डा। इंग्लैंड की निकी ब्रोकलेस्बी और पिंकी ली ग्रेली ने स्वर्ण पदक जीता। वेल्स की इलेना एलेन और सीरिस इवान को कांस्य पदक मिला। भारत को हालांकि महिलाआें की ५० मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में निराशा झेलनी प़डी तथा तेजस्विनी सावंत और लज्जा गोस्वामी पिछले मीट रिकार्ड (११७१) की बराबरी करने के बावजूद पांचवें स्थान पर रहीं। भारत चैंपियनिशप में अभी १८ स्वर्ण, १३ रजत और छह कांस्य पदक लेकर चोटी पर बना हुआ है। टीम के तीसरे सदस्य को सद्‌भावना बैज दिये जा रहे है, जिससे भारत के पदकों और बैज की संख्या ५७ पर पहुंच गयी है। इंग्लैंड २७ पदक और बैज के दूसरे जबकि स्काटलैंड आठ पदक और बैज लेकर तीसरे स्थान पर है।

आपकी राय