भारत ने जिम्बाब्वे को हराया
हैदराबाद। अपूर्वा शर्मा(नाबाद ९२) की आतिशी पारी व प्रवीत कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वर्ल्ड फ्यूचर लीग के तत्वावधान में आयोजित १७ वर्ष से कम आयु वर्ग के २०२० एफ्रो एशियाई क्रिकेट कप में जिम्बाब्वे को ७० रनों से हरा दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवरों में चार विकेट खोकर १६६ रन बनाए। इनकी ओर से अपूर्वा शर्मा ने ५८ गेंदों में १० चौके व पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद ९२ रन बनाए। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज अनिरबन डैम ने २९ रन व एस एचश्रीनिवास ने नाबाद १६ रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से टीबीगनयानी ने २४ रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम १४ ओवरों में ९६ रन बनाकर सिमट गयी। इनकी ओर से आरपीबूरी ने सर्वाधिक ४० रन बनाए,जबकि एजेमैकलियोड ने २२ रन व एमबीलेक ने २० रन ज़ोडे। भारत की ओर से प्रवीत कुमार ने नौ रन देकर तीन विकेट झटके,जबकि एमपीपांडे ने ११ रन देकर दो विकेट व शिवम मिश्रा ने २७ रन देकर एक खिल़ाडी को आउट किया। अपूर्वा शर्मा व प्रवीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज हुए अन्य मैचों में बंगलादेश ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से रौंद दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर १४४ रन बनाए। जवाब में बंगलादेश ने १८५ ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया। जिम्बाब्वे को ९५ रन रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने १७ ओवरों में मात्र चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
