ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

युवाआें के पास खुद को साबित करने का मौका : कर्स्टन

Swatantra Vaartha  Sat, 27 Feb 2010, IST

युवाआें के पास खुद को साबित करने का मौका : कर्स्टन

भारत की नजरें ‘वाइटवाश’ पर: कर्स्टन

अहमदाबाद। भारतीय टीम भले ही श्रृंखला जीत चुकी हो लेकिन कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘क्लीनस्वीप’ से कम पर संतुष्ट नहीं होंगे और कल यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में चोटिल प्रवीण कुमार की जगह सुदीप त्यागी लेंगे।

मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कर्स्टन ने कहा कि हम प्रत्येक मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और हमारी नजरें क्लीन स्वीप पर हैं। टीम में काफी युवा खिला़डयों का होना बेहतरीन है और इनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। दबाव की स्थिति में ये खिल़ाडी जितना अच्छा खेलेंगे, भारतीय क्रिकेट के लिए उतना अच्छा होगा। उन्होंने कहा, सुदीप बंगलादेश के खिलाफ दो मैचों में खेला था और वह कल भी खेलेगा। हम प्रत्येक खिल़ाडी को मौका देने की कोशिश कर रहे है लेकिन मैच के लिए हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुनेंगे। पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा रहे सुदीप के लिए यह केवल चौथा मैच होगा। कर्स्टन ने कहा कि सचिन तेंदुलकर सहित कई नियमित खिला़डयों की गैरमौजूदगी युवा खिला़डयों को खुद को साबित करने का मौका देगी।

कर्स्टन ने कहा कि यह विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और अन्य युवा खिला़डयों के लिए ब़डा मौका है। हमें प्रत्येक स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा की जरूरत है और हमारे पास नौ या १० बेहतरी बल्लेबाजों का समूह है। भारतीय कोच ने हालांकि कहा है कि टीम प्रबंधन ने अब तक तेज गेंदबाजों के कोर ग्रुप को अंतिम रूप नहीं दिया है।

उन्होंने कहा, हम इस पर काम जारी रखेंगे और एक साल या इससे कुछ अधिक समय में हम कुछ युवा प्रतिभाएं भी ढूंढ लेंगे। हमने आठ या नौ तेज गेंदबाजों को आजमाया है और यह एक क्षेत्र है जहां हमने तय नहीं किया है कि ये हमारे चारपांच मुख्य गेंदबाज हैं।

कर्स्टन टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं लेकिन वह २०२० मैचों में प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हूं और टीम इंडिया के लिए यह बेहतरीन सत्र रहा। हमें टेस्ट में नंबर एक और एकदिवसीय में नंबर दो स्थान हासिल किया। इसलिए हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व है। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व सलामी बल्लेबाज कल के मैच के बाद कुछ समय का ब्रेक लेगा लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने खिला़डयों के संपर्क में रहेंगे जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे।

आपकी राय