ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ग्वालियर में सचिन को रोकना नामुमकिन था : डिविलियर्स

Swatantra Vaartha  Sat, 27 Feb 2010, IST

ग्वालियर में सचिन को रोकना नामुमकिन था : डिविलियर्स

अहमदाबाद। ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर द्वारा इतिहास रचे जाने के दो दिन बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आज कहा कि यह अविश्वसनीय बल्लेबाजी थी और दुनिया का कोई गेंदबाज उस समय इस चैम्पियन बल्लेबाज को नहीं रोक सकता था। ग्वालियर वनडे में तेंदुलकर एक दिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक ज़डने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। डिविलियर्स ने भी उस मैच में ११४ रन की पारी खेली। डिविलियर्स ने कहा कि सचिन ने अविश्वसनीय पारी खेली।

उसकी पारी बेदाग थी। मुझे लगता है कि दुनिया का कोई गेंदबाज उस समय उसे रोक नहीं पाता। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को गेंदबाजी करना दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के लिये अच्छा सबक रहा।

उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों के सामने काफी दबाव रहता है। हमारे गेंदबाज युवा हैं, लिहाजा उनके लिये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि हमारे युवा गेंदबाजों के लिये सबसे अहम बात सीखना है और उन्होंने वही किया। टीम बैठक में कल हमने अपनी गलतियों का आकलन किया और उन्हें सुधारने के उपाय तलाशे। भारत के श्रृंखला जीतने से भले ही कल का मैच बेमानी हो गया हो लेकिन डिविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम सफाया होने से बचने के लिये जीत़ोड कोशिश करेगी। डिविलियर्स ने कहा, हमारे लिये यह औपचारिकता का मैच नहीं है। हम खोया सम्मान लौटाना चाहते हैं। हम आखिरी वनडे जीतकर श्रृंखला का अंतर २१ का करना चाहते हैं। हम साबित करना चाहते हैं कि हमारी टीम बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम में कोई कमी नहीं है लेकिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करके श्रृंखला जीत ली है।

आपकी राय