भारत के खिलाफ पहला मैच अहम : जीशान
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान जीशान अशरफ ने विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को अहम करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इसमें शिकस्त का मतलब टीम के लिये सभी रास्तों का बंद नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान को २८ फरवरी को टूर्नामेंट के पहले दिन अंतिम मुकाबले में भ़िडना है और इस मैचों को लेकर काफी हाईप बनी हुई है।
जीशान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले से जनता भावनात्मक रूप से काफी ज़ुडी रहती है। वे नहीं चाहते कि हम भारत के खिलाफ हारे, अगर हम पहले मैच में भारत को हराते हैं तो हमारा मनोबल ब़ढेगा और टीम को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लेकिन भारत के खिलाफ शिकस्त के बादवजूद सब कुछ खत्म नहीं होगा, क्योंकि इसके बाद भी हमें चार मैच और खेलने हैं और टीम के पास वापसी का मौका होगा। अंतर्राष्ट्रीय हाकी में सर्वाधिक गोल करने वाले ड्रैग फ्लिकर सोहेल अब्बास पर अधिक निर्भरता की बात खारिज करते हुए जीशान ने कहा कि उनकी टीम के अन्य खिल़ाडी भी पूरी तरह से तैयार हैं। जीशान ने कहा कि सोहेल अब्बास शार्ट कार्नर का हमारा सर्वश्रेष्ठ खिल़ाडी है, लेकिन हम जीत के लिए सिर्फ उसी पर निर्भर नहीं हैं। हमारी फारवर्ड लाइन भी इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है हमने शार्ट कार्नर के लिए मोहम्मद इमरान को भी तैयार किया है जो काफी अच्छा खिल़ाडी है।
जीशान ने कहा कि उनकी टीम में युवा और सीनियर खिला़डयों का मिश्रण है और उनका पहला लक्ष्य अंतिम चार में जगह बनाना है। जीशान ने कहा कि हमारी लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है और हम इसके बाद ही आगे के बारे के सोचेंगे। भारत के खिलाफ हमारा मैच काफी अहम और क़डा होगा।
