ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाकिस्तान को हराने के इरादे से उतरेगा भारत

Swatantra Vaartha  Sun, 28 Feb 2010, IST

पाकिस्तान को हराने के इरादे से उतरेगा भारत

नई दिल्ली। भारतीय सरजमीं पर दूसरी बार खेले जा रहे हॉकी विश्व कप का कल रोमांचक आगाज होगा, जब एशियाई दिग्गजों भारत और पाकिस्तान की टक्कर के साथ अगले दो हफ्ते तक बारह टीमों के बीच मैदानी जंग शुरू हो जायेगी, जिसमें मेजबान टीम के लिये खिताब के अलावा भी बहुत कुछ दाव पर लगा है।

मुंबई में १९८२ के बाद पहली बार भारत में विश्व कप खेला जा रहा है। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर २८ फरवरी से १३ मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को पूल बी में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें भी हैं। पूल ‘ए’ में अज]टीना, कनाडा, जर्मनी, कोरिया, हालैंड और न्यूजीलैंड हैं।

उद्‌घाटन मैच में विश्व कप २००६ की कांस्य पदक विजेता स्पेन का सामना विश्व रैंकिंग में १३वें स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि दूसरे मैच में खिताब की प्रबल दावेदार दुनिया की नंबर दो टीम आस्ट्रेलिया की टक्कर इंग्लैंड से होगी। हॉकी प्रेमियों को हालांकि तीसरे मैच का इंतजार है, जिसमें आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम का मुकाबला चार बार विश्व कप जीतने वाले पाकिस्तान से होगा। कई विवादों का सरमाया लिये हॉकी के इस महासमर में उतरी राजपाल सिंह की अगुवाई वाली मेजबान टीम इसे भारतीय हॉकी के पुनरोद्धार की प्रक्रिया में अहम कदम मान रही है। मुख्य कोच जोस ब्रासा ने सेमीफाइनल तक प्रवेश का प्रारंभिक लक्ष्य तय कर रखा है, जबकि पाकिस्तान के कप्तान जीशान अशरफ का कहना है कि भारत से हार उन्हें किसी कीमत पर मंजूर नहीं।

भारतीय कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि अपेक्षाआें का बोझ हमारे लिये सकारात्मक होगा। हमारा पूरा ध्यान खेल पर है और तमाम विवादों को भुलाकर हम पोडियम फिनिश पर पूरा ध्यान लगायेंगे। विश्व कप से पहले हुए सारे विवादों को टीम भुला चुकी है।’ विश्व कप की तैयारी के लिये समय कम मिलने की बात स्वीकार करते हुए कोच ब्रासा ने हालांकि कहा कि टीम अंतिम चार में पहुंचने का दम रखती है, लेकिन इसके लिये पहला मैच सबसे अहम होगा। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच सबसे महत्वपूर्ण होगा। खिला़डयों को जज्बात पर काबू रखते हुए खेलना होगा। हमारे पास बेहतरीन टीम है और तीन ड्रैग फ्लिकरों का होना ट्रंपकार्ड साबित होगा।’ भारतीय टीम संदीप सिंह, दिवाकर राम और धनंजय महाडिक के रूप में तीन ड्रैग फ्लिकरों के साथ उतर रही है। फारवर्ड लाइन में तुषार खांडेकर, प्रभजोत सिंह, दीपक ठाकुर और शिवेंद्र सिंह मोर्चा संभालेंगे। शिवेंद्र ने जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में खेले गए पिछले विश्व कप में भारत के लिये सर्वाधिक गोल किये थे हालांकि भारत २००६ में खेले गए उस टूर्नामेंट में ११वें स्थान पर रहा। दूसरी ओर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलकर विश्व कप में जगह बनाने वाली पाकिस्तानी टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत लग रही है, जिसने पिछले साल तीन मैचों में भारत को शिकस्त दी थी। उसके पास विश्व रिकार्डधारी पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ सोहेल अब्बास के अलावा आक्रामक स्ट्राइकर रेहान बट और प्रतिभाशाली फारवर्ड मोहम्मद जुबैर हैं।

पाकिस्तानी कप्तान जीशान ने कहा कि हम भारत के खिलाफ किसी सूरत में नहीं हारना चाहते। पहले मैच में जीतकर हम पूरे तीन अंक बनाने के साथ मनोवैज्ञानिक ब़ढत लेने उतरेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में चार मुकाबले हुए हैं, जिसमें से दो भारत ने और दो पाकिस्तान ने जीते। भारत ने १९७५ विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को २१ से हराकर एकमात्र खिताब जीता था। टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहे स्पेन और अंतिम स्थान पर रहे दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता पोल अमाट की अगुवाई वाली स्पेनिश टीम ने पिछले कुछ साल में अपने खेल में जबर्दस्त सुधार करके खुद को सेमीफाइनल में प्रवेश के प्रबल दावेदारों में शामिल कर लिया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास खोने के लिये कुछ नहीं है और बकौल कप्तान आस्टिन स्मिथ उनकी टीम यहां अपनी रैंकिंग सुधारने आई है। दूसरे मैच में कोच रिक चार्ल्सवर्थ की आस्ट्रेलियाई टीम की टक्कर विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज इंग्लैंड से होगी।

पिछली बार फाइनल में हारी आस्ट्रेलियाई टीम के पास पिछले साल एफआईएच के सर्वश्रेष्ठ खिल़ाडी रहे जैमी डिवयेर, लियाम दे यग, ग्रांट शूबर्ट और राबर्ट हामंड जैसे अनुभवी खिल़ाडी हैं। वहीं इंग्लैंड के पास कप्तान बेन हावेस के अलावा ग्लेन किरहम,राबर्ट मूरे और बैरी मिडिलटन जैसे खिल़ाडी हैं, जो १५० से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

आज के मैच

पहला मैच : स्पेन बनाम द अफ्रीका (शाम चार बजकर ३५ मिनट)

दूसरा मैच : आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (छह बजकर ३५ मिनट)।

तीसरा मैच : भारत बनाम पाकिस्तान (आठ बजकर ३५ मिनट पर से )।

आपकी राय