ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत को थामस कप में तीसरा स्थान

Swatantra Vaartha  Sun, 28 Feb 2010, IST

भारत को थामस कप में तीसरा स्थान

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम ने जापान को परास्त कर थामस कप क्वालीफायर में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला बैडमिंटन खिल़ाडी थाईलैंड में आज क्वालीफाइंग राउंड के सेमीफाइनल में हारने के बावजूद उबेर कप के मुख्य ड्रा में प्रवेश करने की उम्मीद लगाये हुए हैं।

पुरुष टीम ने पहले ही मलेशिया में होने वाली थामस कप चैंपियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन उन्हें तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जापान को परास्त करने में काफी चुनौतियों को सामना करना प़डा।

विश्व के १५वें नंबर के चेतन आनंद ने पहले एकल में शो सासाकी को सीधे मुकाबले में २११६, २३२१ से हराकर अच्छी शुरुआत दिलायी। इसके बाद थामस सानावे और रूपेश कुमार ने युगल मुकाबला जीतकर इसे २० कर दिया। लेकिन तीसरे मुकाबले में यामादा काजुशी ने अरविंद भट को ४६ मिनट में २११५ १४२१, २१७ से शिकस्त दी।

इसके बाद कुजुनो केंटा और हयाकावा केनिची ने वीडीजू और अक्षय देवालकर की ज़ोडी पर १७ २१, २११६, २११९ से जीत दर्ज कर स्कोर २२ से बराबर कर दिया। लेकिन फिर अनूप श्रीधर ने सातो शोजी को २१ ७, १९ २१, २४ २२ से हराकर भारतीय टीम को जीत दिलायी।

महिला टीम को हालांकि इंडोनेशिया से महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में ०३ से हार का मुंह देखना प़डा। अब तीसरे स्थान के लिये कल उनका सामना जापान से होगा। अगर भारतीय महिला टीम इसमें जीत दर्ज कर लेती है, तो वह मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना लेगी। लेकिन अगर उन्हें हार मिलती है तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि उनकी रैंकिंग यूरोपीय क्षेत्र के क्वालीफायर के चौथे स्थान पर रहने वाले देश से ज्यादा हो।

आपकी राय