ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

गुरप्रीत व श्वेता को स्वर्ण पदक

Swatantra Vaartha  Sun, 28 Feb 2010, IST

गुरप्रीत व श्वेता को स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। गुरप्रीत सिंह और श्वेता चौधरी के स्वर्ण की मदद से भारतीय निशानेबाजों ने आज यहां कर्णी सिंह रेंज में चल रही राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के अंतिम दिन कुल ४९ पदक से सूप़डा साफ किया। भारत ने २३ स्वर्ण, १७ रजत और नौ कांस्य अपने नाम किये। टीम स्पर्द्धा में तीसरे निशानेबाज को मिले सांत्वना पदक से मेजबान देश के कुल पदक ७४ हो गये। इंग्लैंड सात्वंना बैज समेत ३१ पदक अपने नाम कर सका और दूसरे स्थान पर रहा। वहीं वेल्स ने कुल १३ पदक से तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। गुरप्रीत ने समरेश जंग को पछ़ाडकर २५ मी स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

गुरप्रीत ने कल स्टैंडर्ड पिस्टल युगल में समरेश के साथ ज़ोडी बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। गुरप्रीत ने ५६७ अंक का स्कोर बनाकर व्यक्तिगत स्पर्द्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह समरेश से दो अंक आगे रहे। भारतीयों ने इस स्पर्द्धा में क्लीन स्वीप किया, जिसमें विजय कुमार ने ५६४ अंक से कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह महिलाआें की १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा में भी भारतीयों ने तीनों पदक जीते। श्वेता चौधरी ने ४७९९ (३८० और ९९७) से स्वर्ण, अनुराज सिंह ने ४७८९ (३७९ व ९९९) रजत व पुष्पाजंली राणा ने ४७३७ (३७५ व ९८७)ने कांस्य पदक जीता।

गगन नारंग का स्वर्णिम अभियान हालांकि समाप्त हो गया और उन्हें ५० मीटर राइफल प्रोन स्पर्द्धा में रजत से संतोष करना प़डा। वह शूट ऑफ में हार गये। गगन ने इस स्पर्द्धा में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। गगन (५९६ और १०१५) और आस्ट्रेलिया के वारेन पोटेंट (५९५ व १०२५) ६९७५ के स्कोर से बराबरी पर रहे, लेकिन शूट आफ में इस आस्ट्रेलियाई को पछ़ाड दिया। गगन ने १०, जबकि पोटेंट ने १०३ का स्कोर बनाया। कांस्य पदक एक और आस्ट्रेलियाई थामस वसार्चे के नाम रहा, जिन्होंने ६९७२ का स्कोर बनाया।

आपकी राय