ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत को उबेर कप एशिया क्षेत्र क्वालीफायर में चौथा स्थान

Swatantra Vaartha  Mon, 1 Mar 2010, IST

भारत को उबेर कप एशिया क्षेत्र क्वालीफायर में चौथा स्थान

नई दिल्ली। सायना नेहवाल और तृप्ति मुरगुंडे ने आज एकल मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन भारतीय टीम थाईलैंड में उबेर कप एशिया क्षेत्र क्वालीफायर में जापान की चुनौती से पार नहीं पा सकी और चौथे स्थान पर रही। भारतीय महिला टीम को २३ से मिली करारी शिकस्त से अब भारतीय टीम का भाग्य यूरोपीय क्वालीफायर में चौथे स्थान पर रहने वाले हालैंड की रैंकिंग और कुछ गणनाआें पर निर्भर करेगा।

विश्व की सातवें नंबर की सायना ने २४वीं रैंकिंग पर काबिज आई गोटो को ३० मिनट में २११७ २११६ से मात दी। लेकिन ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की ज़ोडी को युगल में फुजी मिजुकी और काकीवा रेका की विश्व की सातवें नंबर की ज़ोडी से ३२ मिनट में १६२१, १५२१ से हार का मुंह देखना प़डा। फिर सयाली गोखले भी विश्व की १८वें नंबर की हिरोसे एरिको से ३३ मिनट में २०२२, १३२१ से हार गयी। राष्ट्रीय चैम्पियन तृप्ति मुरगुंडे ने चौथे मैच में हिरायामा यू को २१८, २११६ से हराकर ब़डा उलटफेर किया। लेकिन निर्णायक मुकाबले में साइना और अपर्णा बालन को माएडा मियुकी और सुएतसुना सातोको से ३२ मिनट में १६२१, १०२१ से हार का मुंह देखना प़डा।

आपकी राय