ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इंग्लैंड ने बंगलादेश को छह विकेट से हराया

Swatantra Vaartha  Mon, 1 Mar 2010, IST

इंग्लैंड ने बंगलादेश को छह विकेट से हराया

ढाका। कप्तान एलिस्टेयर कुक व पॉल कोलिंगवुड के अर्द्धशतकों से इंग्लैंड ने बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के प्रभावशाली शतक पर पानी फेरकर पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।

बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद तमीम के १२० गेंद पर १३ चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये १२५ रन की बदौलत ४५४ ओवर में २२८ रन बनाये। इंग्लैंड ने बीच में एक दो झटके लगने के बावजूद कप्तान कुक (६४) और कोलिंगवुड (नाबाद ७५) की शानदार पारियों से ४६ ओवर में चार विकेट पर २२९ रन बनाकर तीन मैच की श्रृंखला में १० से ब़ढत बनायी। कुक और अपना पहला मैच खेल रहे क्रेग कीसवेटर (१९) ने पहले विकेट के लिये ७३ रन ज़ोडकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन केविन पीटरसन फिर से नहीं चल पाये और केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें स्पिनर सकीबुल हसन ने आउट किया।

कीसवेटर को पैवेलियन भेजने वाले नईम इस्लाम ने ही कुक को पगबाधा आउट करके उनकी ६८ गेंद भी पारी का अंत किया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर ९६ रन हो गया। इसके बाद कोलिंगवुड ने इयोन मोर्गन (३३) के साथ चौथे विकेट के लिये ८८ और मैट प्रायर (नाबाद ३०) के साथ ४५ रन की साझेदारी करके टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

इससे पहले बंगलादेश की पारी में तामिम ही आकर्षण का केंद्र रहे। वह जब दस रन पर थे, तब तेज गेंदबाज रेयान साइडबाटम की गेंद पर मोर्गन ने कवर में उनका कैच छ़ोड दिया था। इसके बाद उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर बोल्ड होने पहले अपनी पारी को अच्छी तरह से आगे ब़ढाया। उन्होंने इस बीच इमुरूल कायेस (१५) के साथ पहले और नईम इस्लाम (२५) के साथ सातवें विकेट के लिये ६३६३ रन की दो उपयोगी साझेदारियां भी की। तामिम के शतक के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाज बंगलादेश को ब़डा स्कोर ख़डा करने से रोकने में सफल रहे। उसकी तरफ से आफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने दस ओवर में ३२ रन देकर तीन विकेट लिये।

आपकी राय