ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

जीत के रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगा न्यूजीलैंड

Swatantra Vaartha  Mon, 1 Mar 2010, IST

जीत के रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगा न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच सोमवार को हॉकी विश्व कप में होने वाला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड जहां कनाडा को हराकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा वहीं कनाडा अभियान के शुरूआत में ही कुछ करिश्मा करने को चाहेगा।

हालांकि पूल ‘ए’ के इस मैच में न्यूजीलैंड का कनाडा पर पल़डा भारी माना जा रहा है लेकिन कनाडा इस बार शानदार तैयारी के साथ टूर्नामेंट में आया है। न्यूजीलैंड और कनाडा इससे पहले दो बार विश्व कप के मैच में एक दूसरे से भिड चुके हैं, जिसमें एक में किवी टीम ने जीत हासिल की थी जबकि एक मैच ड्रा रहा था। दोनों टीमों के बीच १९८६ के विश्व कप में नौंवे और दसवें स्थान के लिए मैच हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड ने २१ से जीत दर्ज कर नौंवा स्थान हासिल किया था,लेकिन १९९८ के विश्वकप के पहले राउंड का मैच दोनों टीमों ने ३३ से ड्रा खेला था। न्यूजीलैंड का इस मैच में तुरुप का इक्का रेयान आर्चब्लाड होंगे। उन्होंने २३२ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। रेयान ने विश्व कप के १६ मैचों में कुल दो गोल किए, लेकिन उनका अनुभव टीम के काफी काम आएगा। वहीं कनाडा की तरफ से राब शार्ट मुख्य खिल़ाडी होंगे। उन्होंने २९९ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। विश्व कप के सात मैचों में शार्ट का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है व उन्होंने इन मैचों में कुल चार गोल किए हैं। जाहिर है कनाडा की उम्मीदें अपने इस खिलाडी पर टिकी होंगी।

आपकी राय