ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नीदरलैंड का विजय अभियान जारी

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

नीदरलैंड का विजय अभियान जारी

नई दिल्ली। खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार हालैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए आज न्यूजीलैंड को ३१ से हराकर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर अगला कदम रख दिया।

पहले मैच में अर्जेन्टीना को तीन गोल से रौंदने वाले हालैंड ने पहले मिनट में गोल गंवाने के बाद धानदार वापसी करते हुए नियमित अंतराल पर गोल किये। पिछले मैच में कनाडा को ३२ से हराने वाली न्यूजीलैंड के लिये पहले मिनट में कप्तान फिलीप बरोस ने गोल दागकर डच खेमे में हलचल मचा दी। हालैंड के लिये अगले ही मिनट ब्रोवेर रोनाल्ड ने बराबरी का गोल दागा।

मास्टर ड्रैग फ्लिकर ताएके ताकेमा (सातवां मिनट), और जेरोन हट्‌र्जबर्गर (२७वां) ने हालैंड के लिये बाकी गोल किये। सारे गोल पहले हाफ में ही किये गए। पिछले मैच में हैट्रिक लगाकर विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिला़डयों की सूची में पाकिस्तान के सोहेल अब्बास (१६) की बराबरी करने वाले ताकेमा ने उन्हें पछ़ाडते हुए अपने हमवतन फ्लोरियस जान बोवलेंडर के १७ गोल की बराबरी कर ली। अब वह इस सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर हैं,जिसमें शीर्ष पर हालैंड के ही पाल लिजेंस (२६ गोल) का नाम है।

हालैंड के लिये हटर्जबर्गर ने २७वें मिनट में एक और गोल करके ब़ढत ३१ की कर दी जो अंत तक बरकरार रही। न्यूजीलैंड को ३२वें मिनट में अंतर कम करने का मौका मिला लेकिन उसका यह पेनल्टी कार्नर बेकार गया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाये लेकिन फिनिशिंग नहीं दे सके। पिछले मैच में कनाडा को दो गोल गंवाने वाले कीवी गोलकीपर काइल पोंटिफेक्स की तारीफ करनी होगी, जिसने ताकेमा जैसे धुरंधर की अचूक ड्रैग फ्लिक पर दो बार गोल बचाये। ताकेमा ४३वें और ४६वें मिनट में चूके। न्यूजीलैंड को ५१वें और ६०वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिले जो बेकार गए।

आपकी राय