ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आखिरी मिनट के गोल की बदौलत जीता दकोरिया

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

आखिरी मिनट के गोल की बदौलत जीता दकोरिया

नई दिल्ली, ३ मार्च (भाषा)। आखिरी मिनट में पेनल्टी कार्नर पर नैम ह्यून वू के गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया ने बारहवें विश्व कप में पूल ‘ए’ के अहम मैच में आज अर्जेन्टीना को २१ से हराकर उसे सेमीफाइनल की द़ौड से लगभग बाहर कर दिया।

आखिरी मिनट तक स्कोर ११ से बराबर था, लेकिन दक्षिण कोरिया ने इसी मिनट में महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर अर्जित किया, जिसे वू ने गोल में बदलकर टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई। पहले मैच में कोरियाई टीम ने जर्मनी को २२ से ड्रा पर रोका था।

वहीं पहले मैच में हालैंड से ३० से हारी अर्जेन्टीना की अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है।

जर्मनी के खिलाफ तेज रफ्तार हॉकी खेलने वाली कोरियाई टीम आज उस लय में नहीं दिखी, जिसका अर्जेन्टीना ने फायदा उठाया। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। तीनों गोल दूसरे हाफ में ही दागे गए। अर्जेन्टीना के लिये ५४वें मिनट में फाकुंडो कालोनी ने गोल किया, जबकि कोरिया के लिये बराबरी का गोल ६२वें मिनट में ह्यो सिक यू ने दागा। पहले हाफ में कोरियाई टीम को दो पेनल्टी कार्नर मिले, जिन्हें वह भुना नहीं सकी। दोनों टीमें पहले हाफ में रक्षात्मक हॉकी खेलती दिखी और उन्होंने हमले भी कम किये।

दूसरे हाफ में कोरिया ने ४०वें मिनट में पेनल्टी कार्नर अर्जित किया जिसे अर्जेन्टीना टीम के वीडियो रेफरल मांगे जाने के बाद रद्‌द कर दिया गया। अर्जेन्टीना को ५४वें मिनट में कालोनी ने ब़ढत दिलाई, जिसने कोरियाई डिफेंस को भेदते हुए गोल दागा। इसके बाद कोरियाई टीम ने पलटवार शुरू किये और ६२वें मिनट में यू ने बराबरी का गोल दाग दिया। अर्जेन्टीना को ६७वें मिनट में बढत बनाने का मौका मिला, लेकिन उसका यह पेनल्टी कार्नर बेकार गया। इसी मिनट उसे दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे कोरियाई गोलकीपर ली म्योंग को ने ब़डी मुस्तैदी से बचा लिया।

आपकी राय